Search

 
 
 

चेन्नई में प्याज ने लोगों को रुलाया, पहुंचा 150 रुपये प्रति किलो

 
Chennia: प्याज के बढ़ते दाम लोगों की परेशानियों का सबब बनता जा रहा है. सप्ताह भर में इसकी तीन गुना कीमत बढ़ने से लोग प्याज के आंसू रो रहे हैं. चेन्नई में 105 से 150 रुपये प्रति किलो तक प्याज बिक रहे हैं. बारिश की वजह से महाराष्ट्र में प्याज की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है. इसकी वजह से चेन्नई में प्याज की सप्लाई बहुत कम हो रही है. प्याज की बढ़ती कीमतों का असर लोगों की रसोई पर भी पड़ रहा है. चेन्नई के आनांची बाजार में सब्जी खरीद रहीं अनिता ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान उनकी नौकरी चली गई है. उनके पति के भी वेतन में कटौती हुई है. ऐसे में प्याज कि कीमत बढ़ने से रसोई चलाना काफी मुश्किल हो गया है. ऐसे में उन्होंने प्याज नहीं खरीदने का फैसला किया है. उन्होंने कहा कि जब तक प्याज के दाम गिर जाएंगें, तब तक हम इसे खरीद नहीं पाएंगे. गृहिणी शांति ने कहा, कि सैलरी कटौती के साथ प्याज के दाम बढ़ने से उन्हें दोहरा झटका लगा है. हमने सभी प्रमुख खर्चों में कटौती की है. ऐसे में प्याज की कीमत बढ़ने से हम कम मात्रा में इसे खरीद रहे हैं.

महाराष्ट्र से कम आपूर्ति के कारण बढ़ी कीमत : व्यापारी

आनांची बाजार के व्यापारियों का कहना है कि कम आपूर्ति होने के कारण ही प्याज की कीमतें बढ़ी हैं. उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण, प्याज की फसल को भी काफी नुकसान पहुंचा है. वहीं कई व्यापारी राज्य सरकार को दोषी ठहरा रहे हैं जो चेन्नई के कोयम्बेडु सब्जी बाजार की 80 फीसदी दुकानों को खोलने की अनुमति नहीं दे रही है. इस सब्जी मंडी में 2000 दुकानें हैं. इस मंडी में मई में 3500 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले थे.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही