Search

 
 
 

रांची में ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार, 11.53 लाख कैश बरामद

 
Ranchi: पुलिस ने ऑनलाइन सट्टेबाजी के कारोबार का भंडाफोड़ किया है. एसएसपी को को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सिटी एसपी राजकुमार मेहता के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए सदर थाना क्षेत्र के न्यू नगर बांधगाडी, दीपाटोली स्थित उमाशंकर सिंह के घर में छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में सात व्यक्ति को लैपटॉप, फर्जी एटीएम कार्ड और मोबाइल सीम कार्ड का उपयोग कर ऑनलाइन सट्टेबाजी कर ठगी करते पाया. जिसके बाद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया. उनकी निशानदेही पर उस स्थान से करीब 100 मीटर आगे रविन्द्र सिन्हा के फ्लैट में छापेमारी करने पर बड़ी संख्या में मोबाइल सीम, एटीएम, पासबुक और अन्य संदेहास्पद सामान के साथ-साथ 11.53 लाख नकद बरामद किया गया. जिन अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है उसमें प्रिंस कुमार, रोहित रजक, सुरेश कुमार हांसदा , विक्की कुमार, काजल अड्डी, सौरभ कुमार गुप्ता और शुभम भाटिया शामिल हैं. इसे भी पढ़ें- विभिन्न">https://lagatar.in/three-thousand-workers-of-different-parties-joined-jmm/">विभिन्न

दलों के तीन हजार कार्यकर्ताओं ने थामा झामुमो का दामन, सीएम चंपाई बोले, केंद्र के खिलाफ जनआंदोलन की हुई शुरुआत़
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही