Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तेनुघाट व्यवहार न्यायालय में ऑनलाइन विधिक जागरुकता शिविर का हुआ आयोजन

Advertisement
Advertisement
Bokaro: प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो प्रदीप कुमार श्रीवास्तव के निर्देशानुसार रविवार को तेनुघाट जेल में ऑनलाइन जेल अदालत सह विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा व्यवहार न्यायालय तेनुघाट से किया गया. तेनुघाट जेल में आयोजित इस ऑनलाइन अदालत में वादों के निबटारे के लिए एक बेंच का गठन किया गया था. इसके सदस्य एसडीजेएम संजीत कुमार चन्द्र, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी दीपक कुमार साहू और अधिवक्ता शैलेश कुमार सिन्हा मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-   रांची">https://lagatar.in/suspicious-death-of-ranchi-resident-constable-in-dumka/92443/">रांची

के रहने वाले कांस्टेबल की दुमका में संदेहास्पद मौत, जांच जारी

जेल अधिनियम की जानकारी दी गई

जागरुकता कार्यक्रम में तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के एसडीजेएम सह अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव संजीत कुमार चंद्र द्वारा तेनुघाट जेल के बंदियो को जेल अधिनियम के बारे में  जानकारी दी गई. बंदियों को बताया कि  जेल में उन्हें  किस प्रकार की सुविधाएं दी जाती है. वहीं सबसे पहले बंदियों को कोरोना से बचाव के  तरीके बताए गए.  प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी दीपक कुमार साहू ने अधिकार एवं कर्तव्य की जानकारी देते हुए कहा कि जहां आपका अधिकार है वहीं कर्तव्य भी है. इसे भी पढ़ें-  ‘योग">https://lagatar.in/yoga-for-wellness-will-be-the-theme-of-7th-yoga-day-pm-modi-will-address/92621/">‘योग

फॉर वेलनेस’ होगा 7वें योग दिवस का थीम, पीएम मोदी करेंगे संबोधित

कर्तव्य का पालन करें

कहा कि जिस प्रकार रोड पर चलना आपका अधिकार है वहीं रोड के बाएं ओर चलना आपका कर्तव्य है. इसलिए आप अपने अधिकार के साथ-साथ कर्तव्यों का भी पालन करते हैं तो आपको कभी भी परेशानी का सामना करना नहीं पड़ेगा. इस दौरान जेल अधीक्षक अनिमेष चौधरी और जेलर अरुण कुमार शर्मा मौजूद थे. इसकी जानकारी अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव सह एसडीजेएम संजीत कुमार चंद्र ने दी. इसे भी पढ़ें-    रांची">https://lagatar.in/claim-of-corona-investigation-of-all-passengers-coming-to-ranchi-station-failed/92571/">रांची

स्टेशन आने वाले सभी यात्रियों की कोरोना जांच का दावा फेल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही