Search

 
 
 

रांची में चल रहा ऑनलाइन जिस्मफरोशी का धंधा, कई हाई प्रोफाइल महिलाएं और छात्राएं भी जुड़ीं !

राजधानी में जिस्मफरोशी का धंधा अब सिर्फ गुप्त गलियों या संदिग्ध होटलों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह एक संगठित ऑनलाइन नेटवर्क के रूप में तेजी से फल-फूल रहा है.
 

Sanjeet Yadav 

Ranchi :   राजधानी में जिस्मफरोशी का धंधा अब सिर्फ गुप्त गलियों या संदिग्ध होटलों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह एक संगठित ऑनलाइन नेटवर्क के रूप में तेजी से फल-फूल रहा है. सूत्रों की मानें तो इस गोरखधंधे में शामिल दलाल व्हाट्सएप पर कस्टमर को लड़कियों की फोटो भेजते हैं. इसके बाद कस्टमर ऑनलाइन पेमेंट कर अपनी पंसददीता लड़की को अपने साथ होटल ले जाते हैं या फिर लड़कियां खुद होटल तक पहुंच जाती हैं. इस नेटवर्क में 5 से 8 हजार रुपये तक की वसूली की जाती है. 

 

राजधानी के कई इलाकों में सक्रिय नेटवर्क

सूत्रों के अनुसार, राजधानी के तीन अलग-अलग इलाके से जिस्मफरोशी क‌ा सारा खेल होता है. इस धंधे में कई सफेदपोश लोग भी शामिल हैं. यह रैकेट इतना संगठित है कि इसमें बांग्लादेश, नेपाल, बंगाल, दिल्ली, छत्तीसगढ़ समेत स्थानीय लड़कियां भी जुड़ी हुई हैं. जिस्मफिरोसी का गोरखधंधा रांची के मेडिका हॉस्पिटल के पास, गैलेक्सिया मॉल (रातू रोड), स्टेशन रोड, कचहरी चौक, राजभवन और लालपुर जैसे इलाकों में खुलेआम चल रहा है. 

 

कॉलेज की छात्राएं और हाई प्रोफाइल महिलाएं भी शामिल

इस धंधे से जुड़ी एक महिला ने बताया कि पहले सिर्फ गरीब महिलाएं और मजबूर लड़कियां ही इस धंधे में थीं, लेकिन अब कॉलेज की छात्राएं और हाई प्रोफाइल महिलाएं भी इस धंधे में शामिल हो चुकी हैं. बताया कि महिलाएं पार्ट टाइम और कम समय में अधिक पैसे कमाने के लिए इस धंधे में उतर गयी हैं.  यह एक संगठित गिरोह की तरह काम करता है, जिसमें एक-दूसरे के लिए ग्राहक भी जुटाए जाते हैं. 

 

मुख्य सरगना तक पहुंचना पुलिस के लिए चुनौती

रांची पुलिस ने हाल के वर्षों में कई बार सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. बीते एक साल में पुलिस ने सेक्स रैकेट से जुड़े कई महिलाएं और पुरुषों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. लेकिन पुलिस अब तक इस पूरे नेटवर्क के मुख्य सरगना तक तक नहीं पहुंच पाई है. अधिकांश मामलों में सिर्फ दलालों और पीड़ित महिलाओं की गिरफ्तारी तक ही कार्रवाई सीमित रही है. 

 

एक साल में पुलिस ने कई सेक्स रैकेट का किया खुलासा

  • 28 मई 2025 :  रांची के आनंदमयी नगर में सेक्स रैकेट की सूचना पर छापेमारी, एक महिला हिरासत में
  • 2 अप्रैल 2024 :  रांची के बरियातू सहित कई इलाकों के होटलों में छापेमारी, 20 लड़कियां व 6 लड़के गिरफ्ता, बंगाल -बांग्‍लादेश की थीं लड़कियां
  • 1 जुलाई 2024 :  रांची पुलिस ने चुटिया थाना क्षेत्र के एक होटल से 9 लड़कियां को किया था गिरफ्तार
  • 15 अगस्त 2024 : रांची के अरगोड़ा इलाके में पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया था भंड़ाफोड़, होटल के कमरे से 5 लड़कियां और 2 लड़के को किया था गिरफ्तार
  • ....................... :   रांची पुलिस ने चुटिया थाना क्षेत्र से सेक्स रैकेट का किया था भंडाफोड़, चार लड़कियां बरामद, होटल मैनेजर गिरफ्तार
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही