Search

 
 
 

चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, 30 अप्रैल को गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे

 
Dehradun : हिमालय की पावन व पुण्यदायी चारधाम यात्रा के लिए आधार कार्ड आधारित ऑनलाइन पंजीकरण आज 20 मार्च से शुरू हो गया. खबर है कि यात्रा का शुभारंभ अक्षय तृतीया के मौके पर 30 अप्रैल को गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ विधिवत रूप से प्रारंभ होगा. इस क्रम में दो मई को केदारनाथ धाम तथा चार मई को बदरीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिये जायेंगे. सिखों के पवित्र तीर्थ हेमकुंड साहिब के कपाट 25 मई को श्रद्धालुओं के दर्शन के सिए खोल दिये जायेंगे. हिमालय तु केदारम्! पार्वती पतये् हर हर महादेव…..बस कुछ दिन और फिर इसी जयकारे के साथ बाबा केदारनाथ की शुरू होगी. इसे भी पढ़ें : आईसीसी">https://lagatar.in/icc-champions-trophy-bcci-showers-money-on-team-india-cash-prize-of-rs-58-crore/">आईसीसी

चैंपियंस ट्रॉफी : बीसीसीआई ने टीम इंडिया पर पैसों की बारिश की, 58 करोड़ का नकद इनाम

  चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण अनिवार्य  

उत्तराखंड सरकार ने चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण अनिवार्य कर दिया है, जिससे तीर्थयात्रियों को उनके निर्धारित तिथि पर सुगमतापूर्वक दर्शन करने का अवसर प्राप्त हो सके. इस व्यवस्था के माध्यम से धामों में भीड़ नियंत्रण एवं श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखा जा रहा है. चारधाम यात्रा के इच्छुक श्रद्धालु उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की आधिकारिक बसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर जाकर आधार कार्ड के माध्यम से अपना पंजीकरण करा सकते हैं. बता दें कि चारधाम यात्रा को सफल और सुव्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन आवश्यक तैयारियों में जुट गया है
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही