Search

 
 
 

रांची में चल रहा ऑनलाइन सेक्स रैकेट का धंधा

 
Ranchi : राजधानी में ऑनलाइन सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा है. इसको लेकर चाईल्ड राईट्स फाउंडेशन के सचिव बैजनाथ कुमार ने सीआईडी से शिकायत की है. शिकायत में कहा गया है कि रांची में व्हाट्सएप चैनल के माध्यम से ऑनलाइन सेक्स रैकेट और कॉल गर्ल का संचालन किया जा रहा है. locanto, skokka, vivastreet जैसी कुछ वेबसाइट पर व्हाट्सएप के माध्यम से कोई भी सीधा संपर्क और चैट कर सकता है. अनुरोध है कि इसकी जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए.

कैसे इन वेबसाइट के जरिये होता है यह कारोबार

  • वेबसाइट पर अलग-अलग वर्ग के विज्ञापन होते हैं. कोचिंग क्लास, रियल एस्टेट, गाड़ियों की खरीद- बिक्री, नौकरी से लेकर पर्सनल तक विज्ञापन श्रेणीबद्ध हैं.
  • पर्सनल की केटेगरी में सर्च करने पर एस्कॉर्ट सर्विस, कॉल गर्ल, जिगोलो जैसी सर्विस का विज्ञापन मिलता है.
  • विज्ञापन में एजेंट्स के नंबर दिए होते हैं, जिनसे सेवा के लिए संपर्क किया जाता है.
  • नंबर पर काल करने पर बात ना कर एजेंट उसी नंबर पर व्हाट्सअप करने को कहता है और बाकी का सौदा तय होता है.
  • सौदा तय करने के लिए तस्वीर भेजी जाती है, जिसके बाद रेट निर्धारित किया जाता है.
  • कई सर्विस के लिए पहले पेमेंट करने को कहा जाता है, तो कई सर्विस के लिए बाद में पैसे लिए जाते हैं.
  • एजेंट बताते हैं कि होम या होटल सर्विस भी दी जाती है, जिसमें एस्कॉर्ट को घर या होटल तक पहुंचाया जाता है.
  • जैसी सेवा की मांग होती है, उसके अनुसार एस्कॉर्ट की सर्विस दी जाती है और रेट तय किया जाता है.
इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/ranchi-family-members-of-the-prisoner-who-committed-suicide-by-slitting-his-throat-in-jail-blocked-kanke-chowk-with-the-dead-body/">रांची

: जेल में गला काट कर आत्महत्या करने वाले कैदी के परिजनों ने शव के साथ कांके चौक किया जाम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही