Ranchi : तीन नये क्रिमिनल लॉ के संबंध में आज बुधवार को झारखंड पुलिस के अफसरों के लिए ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन किया गया. एनसीआरबी के द्वारा नये क्रिमिनल लॉ के कार्यान्वयन को लेकर वेबिनार का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में झारखंड पुलिस के सभी एडीजी, आईजी, डीआईजी, जिलों के एसपी और सभी कमांडेंट ने हिस्सा लिया. गौरतलब हैं कि आने वाले एक जुलाई से तीनों नये क्रिमिनल लॉ लागू हो जायेंगे. केंद्र सरकार द्वारा तीनों कानूनों को एक जुलाई 2024 से लागू करने की अधिसूचना जारी कर दी गयी है.
झारखंड पुलिस के अफसरों के लिए तीन नये क्रिमिनल लॉ से संबंधित ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन
Last Updated: Apr 24, 2024 12:00 AM (IST)