Search

 
 
 

झारखंड में एक करोड़ और 25 लाख के इनामी नक्सली बचे सिर्फ 10

 
Saurav Singh  Ranchi :  झारखंड में एक-एक कर इनामी नक्सलियों की संख्या कम होती जा रही है. वर्तमान में एक करोड़ और 25 लाख रुपये के इनामी सिर्फ 10 नक्सली बचे हैं. पूरे इनामी नक्सलियों की संख्या की बात की जाये,  तो यह संख्या अब सिर्फ 66 रह गयी है. सुरक्षाबलों के द्वारा लगातार चलाये जा रहे अभियान से यह संभव हो पाया है.

पश्चिमी सिंहभूम अति माओवाद प्रभावित जिले की सूची में

केंद्रीय गृह मंत्रालय के मुताबिक, झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम, गिरिडीह, गुमला, लातेहार, लोहरदगा माओवाद प्रभावित जिले हैं. इनमें पश्चिमी सिंहभूम को अति माओवाद प्रभावित जिले की सूची में रखा गया है. जबकि शेष चार नक्सल प्रभाव वाले जिलों गिरिडीह, गुमला, लातेहार व लोहरदगा को डिस्ट्रिक्ट आफ कंर्सन (डीओसी) की सूची में रखा गया है.

  सात जिलों के 18 थाना क्षेत्रों में अभी भी नक्सलियों का प्रभाव

 पलामू : मोहम्मदगंज, हरिहरगंज, पांकी.  चतरा : लावालौंग.  लातेहार : चंदवा, नेतरहाट. लोहरदगा : कैरो, जोबांग. हजारीबाग : कटकमसांडी, केरेडारी. गिरिडीह : डुमरी, पीरटांड़, चाईबासा : टोंटो, छोटानागरा, जाराईकेला, गोईलकेरा, टेबो, कराईकेला

 झारखंड में बचे सिर्फ 66 इनामी नक्सली

एक करोड़  के इनामी नक्सली: मिसिर बेसरा, असीम मंडल, अनल दा और प्रयाग मांझी.  25 लाख के इनामी नक्सली:  करमचंद हांसदा, लालचंद्र हेंब्रम,  रघुनाथ हेंब्रम, अजय महतो, ब्रजेश गंझू, सहदेव सोरेन.  15 लाख के इनामी नक्सली: मेहनत, संजय महतो, छोटू खेरवार, मार्टिन केरकेट्टा, आक्रमण गंझू, नितेश यादव, रविंद्र गंझू, अमित मुंडा, बेला सरकार, रणविजय महतो, मदन महतो.  दस लाख के इनामी नक्सली: आरिफ जी, मृत्युंजय जी, पप्पू लोहरा, मनोहर गंझू, साहेबराम मांझी, विवेक यादव, गोदराय यादव, कुंदन खेरवार.  पांच लाख के इनामी नक्सली:  बिरसेन गंझू, रंथु उरांव, गुलशन मुंडा, सहदेव महतो, रविंद्र यादव, लवलेश गंझू, जयंती, प्रभात मुंडा, मनीष यादव, अनिल तुरी, शिवराज सिंह, शिव सिंह  दो लाख के इनामी नक्सली:  पंकज कोरवा, कुंवर मांझी, वीरेन सिंह, बलराम लोहरा, सागेन अंगरिया, करीम जी, जितेंद्र सिंह, कृष्णा यादव, राजू भुइया,  एक लाख के इनामी नक्सली:  राहुल चंपिया, सुलेमान हांसदा, फिरोज अंसारी, वीरेंद्र गंझू, सैमुएल बुड, पांचा उरांव, मीता, सहेंद्र यादव, लक्षण राय, अमोज मोदक, गुलशन उरांव, बबलू, राजू यादव, बाबूलालजी.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही