Search

 
 
 

रांची में पहुंची कोविशिल्ड की मात्र 3500 खुराक, वह भी फरवरी के पहले सप्ताह में ही हो जाएगी एक्सपायर

 
Ranchi : कोरोना से बचाव का टीका कोविशिल्ड झारखंड के किसी भी जिले में नहीं था. करीब तीन माह से टीका आउटऑफ स्टॉक था. तीन दिन पहले जिले को कोविशिल्ड की खुराक मिली. लेकिन टीके के डोज बिल्कुल सीमित मात्रा में दी गई है. झारखंड में वर्तमान में लाखों डोज की मांग है, करीब 7 लाख लोगों ने दूसरा व 15 लाख के करीब लाेगों ने रांची में कोविशिल्ड का तीसरा डोज नहीं लिया है. ऐसे में केंद्र से राज्यों को बीते दिनों टीके भेजे गए. जिसके बाद राजधानी रांची को मात्र 3500 डोज दिए गए है. अगर लोग सही संख्या में वैक्सीन लगवाने पहुंचे तो 3500 डोज 2 से 3 दिन भी नही चलेगी. बहरहाल, जिलों में भी सीमित डोज के साथ सेंटरों में सीमित संख्या में ही टीके उपलब्ध कराए जा रहे हैं. शनिवार को शहर के 31 केद्रों में टीकाकरण जारी थी, इसमें मात्र 6 केंद्रों में ही कोविशिल्ड की 230 डोज उपलब्ध थी. मोरहाबादी फुटबॉल स्टेडियम में 100 डोज, सदर अस्पताल में 50, हाईकोर्ट में 20, पुलिस लाइन में 10, जैप 1 में 20 और सीआरपीएफ में 10 डोज ही थे. मात्र 2000 डोज स्टॉक में उपलब्ध वैक्सीनेशन के जिला नोडल सह डीआरसीएचओ डॉ. असीम मांझी ने कहा कि राज्य से सीमित संख्या में टीके उपलब्ध कराए गए थे. तीन दिन से जिले के केंद्रों में कोविशिल्ड के टीके उपलब्ध है. शनिवार को टीकाकरण के बाद करीब 2000 डोज जिले के स्टॉक में बचे हैं. फरवरी में हो जाएगी एक्सपायर टीकाकरण की रफ्तार जितनी सुस्त है, उतने ही सुस्त यहां के लोग भी है. लोग भी केंद्रों में कम संख्या में ही टीका लेने पहुंच रहे है. ऐसे में मिली जानकारी के अनुसार, अगर टीका 10 दिन से ज्यादा स्टॉक में बचा रह गया तो यह एक्सपायर हो जाएगा. क्योंकि इस लॉट में राज्य को जितने भी डोज मिले थे, सभी की एक्सपायरी फरवरी माह के पहले ही सप्ताह में है. इसलिए सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि एक भी डोज बर्बाद न हो और स्वास्थ्यकर्मी घर-घर पहुंचकर लोगों को वैक्सीनेट करें.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही