Search

वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट की 51.99 फीसदी राशि ही हुई है खर्च, अगले 3 माह में राशि खर्च करना बनी चुनौती

Ranchi: अब तक झारखंड में  वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट की 51.99 फीसदी राशि ही खर्च हो पाई है. वित्तीय वर्ष 2024-25 का कुल बजट एक लाख 28 हजार 900 करोड़ रुपए का है. जिसमें अब तक 62659 करोड़ 46 लाख 43 हजार 910 रुपए ही खर्च हुए हैं. वहीं सेंट्रल स्कीम के लिए 13590 करोड़ 87 लाख 88 हजार 360 रुपए का बजट है. इसमें से अब तक 4645 करोड़ 54 लाख 38 हजार 886 रुपए खर्च किए गए. इस हिसाब से सेंट्रल स्कीम की राशि का सिर्फ 34 फीसदी ही खर्च हुआ है. स्टेट स्कीम के लिए एक लाख तीन हजार 104 करोड़ 14 लाख 20 हजार 418 रुपए का बजट है, इसमें से 56226 करोड़, 2 लाख 89 हजार 262 रुपए ही खर्च हो पाए हैं. इस हिसाब से स्टेट स्कीम में अब तक 54.53 फीसदी ही राशि खर्च की गई है. इसे भी पढ़ें -JSSC">https://lagatar.in/lathicharge-students-protesting-outside-jssc-devendra-mahato-taken-into-custody/">JSSC

के बाहर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो लिए गए हिरासत में

अब तक 2563 योजनाओं को मिली है स्वीकृति

अब तक विभिन्न विभागों की 2563 योजनाओं को स्वीकृति मिली है. इसमें सबसे अधिक कृषि की 250, नगर विकास की 180, ग्रामीण विकास की 120, वन पर्यावरण की 89, महिला बाल विकास की 175, प्राथमिक शिक्षा की 80 और माध्यमिक शिक्षा की 52 योजनाओं को स्वीकृति मिली है. इसमें कुल 7,94,04 करोड़ 43 लाख 15 हजार 215 रुपए की स्वीकृति दी गई है.

जानें किस विभाग की कितनी योजनाओं को मिली है स्वीकृति

विभाग/प्रभाग योजनाओं की संख्या
कृषि प्रभाग 250
पशुपालन 47
भवन निर्माण 12
नागर विमानन 12
सहकारिता 45
ऊर्जा 76
उत्पाद 05
वित्त 02
ब्याज भुगतान 07
रिपेमेंट ऑफ लोन 10
वाणिज्यकर 03
खाद्य आपूर्ति 50
वन एवं पर्यावरण 89
स्वास्थ्य 118
हायर एजुकेशन 47
गृह विभाग       139
उद्योग 71
सूचना जनसंपर्क 25
श्रम 24
खान 281
अल्पसंख्यक कल्याण 25
कार्मिक 10
जेपीएससी 03
योजना विकास 17
पेयजल 16
राजभाषा 03
आपदा 17
भू राजस्व 13
पथ 27
ग्रामीण विकास 120
तकनीकी शिक्षा 15
इंफोरमेशन टेक्नोलॉजी 26
पर्टयन 41
परिवहन 13
नगर विकास 180
जलसंसाधन 52
लघु सिंचाई 19
कला संस्कृति 92
मत्स्य 20
ग्रामीण कार्य 43
डेयरी 20
पंचायती राज 35
हाउसिंग 01
माध्यमिक शिक्षा 52
प्राथमिक शिक्षा 80
महिला बाल विकास 175
इसे भी पढ़ें - झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-police-report-every-13th-hour-a-woman-or-girl-becomes-a-victim-of-molestation-in-state/">झारखंड

पुलिस की रिपोर्ट: सूबे में हर 13वें घंटे एक महिला व लड़कियां होती हैं छेड़खानी की शिकार
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp