Search

कांग्रेसी ही आदिवासी पहचान, सम्मान और विकास की बात करती है : बंधु तिर्की

इंडिया गठबंधन को जिताने की आदिवासियों ने भरी हुंकार

Ranchi : पूर्व मंत्री, झारखंड सरकार की समन्वय समिति के सदस्य और झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा कि कांग्रेसी ही आदिवासी पहचान, सम्मान और सही मायने में विकास को बरकरार रख सकती है. श्री तिर्की ने कहा कि आज देश में आदिवासी अस्मिता के साथ ही आदिवासी पहचान की स्थिति कायम रखने की पृष्ठभूमि में कांग्रेस का सबसे महत्वपूर्ण योगदान है. जिसने न केवल वन संरक्षण अधिनियम, वन अधिकार कानून, पेसा कानून, पांचवी और छठी अनुसूची जैसे कई संवैधानिक प्रावधान किये, बल्कि जमीनी स्तर पर भी जितनी भी विकास योजनाएं संचालित है, उसमें से अधिकांश कांग्रेस की ही देन है. बंधु तिर्की लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत मांडर विधानसभा क्षेत्र के मांडर प्रखंड के बूढाखुखरा मैदान में आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में काम कर रही सरकार केवल आपसी भेदभाव, महंगाई, बेरोजगारी आदि को बढ़ावा देकर देश में एक ऐसा वातावरण कायम करना चाहती है जिसका फायदा केवल और केवल प्रधानमंत्री के कुछेक उद्योगपति मित्रों को हो. श्री तिर्की ने कहा कि पीएम मोदी और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने देश भर में जिस वातावरण को कायम कर दिया है, उसका खामियाजा देश के आदिवासियों, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) अल्पसंख्यकों आदि के साथ ही सभी लोगों को भुगतना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुये कांग्रेस को विजयी बनाएं, क्योंकि आज की लड़ाई केवल राजनीतिक नहीं बल्कि सामाजिक भी है और इसका दूरगामी प्रभाव हम सभी के भविष्य पर पड़नेवाला है. इस अवसर पर अपने संबोधन में लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस एवं इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार सुखदेव भगत ने कहा कि आदिवासियों के स्वभाव में सच के लिये लड़ना है. उनके लिये यह चुनौती के साथ-साथ जीवन-मरण का प्रश्न भी है. श्री भगत ने कहा कि आज मांडर के साथ ही लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र में सभी लोग सच्चे मन से लड़ने को तैयार हैं. भले ही वह भाजपा का प्रत्याशी हो या उसके द्वारा खड़ा किया गया कोई नकली उम्मीदवार. श्री भगत ने कहा कि वैसी शक्तियों को पहचानने की जरूरत है जो आदिवासियों के साथ ही अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यकों के साथ ही सभी लोगों के बीच दीवार खड़ी करता है. मांडर विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव न केवल झारखंड बल्कि देश के ख्याल से भी बहुत चुनौतीपूर्ण और महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि वैसी धर्मनिरपेक्ष सरकार की जरूरत है जो सभी को समान नजरिये से देखे. उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल में सभी ने वैसी जुमलेबाजी वाली सरकार देखी है जिसने केवल और केवल झूठे वायदे किये और लोगों के बीच में दीवार खड़ी की. शिल्पी ने कहा कि सरकार गठन के बाद सरना धर्म कोड को लागू करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है. कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में अपनी जबरदस्ती और मर्यादा विहीन राजनीतिक गुंडागर्दी का परिचय दे रही है. कभी चंडीगढ़ के मेयर चुनाव में उसके छल-प्रपंच की चर्चा होती है तो कभी वह कुछ और साज़िश रचती है. श्री अनवर ने कहा कि संविधान और देश आज संकट में है. इस चुनावी सभा को मंडल अध्यक्ष संजय तिग्गा, तबारक खान, आबिद अंसारी, सरिता तिग्गा, पेतरूस खलखो, जुएल तिग्गा, बेलस तिर्की, शिवकुमार भगत,  एम. तौसीफ, तौसीफ आलम, जमील मलिक, निसार अहमद सहित कई कांग्रेसी नेताओं ने संबोधित किया. इसे भी पढ़ें : गोड्डा">https://lagatar.in/godda-balbadda-police-station-saved-a-4-year-old-girl-from-being-burnt-alive/">गोड्डा

: बलबड्‌डा थानेदार ने 4 साल की बच्ची को जिंदा जलने से बचाया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//