Search

 
 
 

भाकपा माले ही कर सकती है आम जनता के हक-अधिकार और मान-सम्मान की रक्षा : राजेश यादव

 
Gandey(Giridih) : गांडेय प्रखंड के महेशमुंडा में रविवार को भाकपा माले ने बैठक की.  बैठक की अध्यक्षता प्रखंड सचिव महताब अली मिर्जा ने किया, जबकि संचालन अनिल ठाकुर ने किया. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राजेश यादव ने कहा कि भाकपा माले ही आम जनता के हक-अधिकार की लड़ाई लड़ने और मान-सम्मान की रक्षा करने का काम कर सकती है. इसलिए लोगों को हर गांव मोहल्ले में पार्टी की कमिटी का गठन करना चाहिए. माले नेता ने कहा कि आम लोग बिना संगठन बनाए सुरक्षित नहीं रह सकते. इलाके में सक्रिय समाजविरोधी और दलाल किस्म के लोग आए दिन कमजोर और निर्दोष लोगों को आर्थिक दोहन के उद्देश्य से फंसाते रहते हैं. इसलिए संगठन मजबूत कर ही इस साजिश का मुकाबला किया जा सकता है . उन्होंने पार्टी में शामिल हो रहे लोगों का स्वागत करते हुए उन्हें हर दुख-मुसीबत में लाल झंडा लेकर साथ खड़ा रहने का भरोसा दिया. साथ ही, उनसे आगामी 17-18 फरवरी को जमुआ (मिर्जागंज) में होने वाले भाकपा माले के 13वें जिला सम्मेलन को सफल करने की अपील की . मौके पर मुख्य रूप से मंजूर इलाही, सदीक अंसारी, कैलाश ठाकुर, प. लालमोहन सिंह, मनोहर सिंह, मुस्लिम अंसारी, शिबू मुर्मू, सोना हांसदा, इरफान रैन, खालिक रैन, गोपाल ठाकुर सहित अन्य थे. इसे भी पढ़ें : भाजपा">https://lagatar.in/bjp-bets-on-ram-mandir-caa-for-lok-sabha-elections-in-west-bengal/">भाजपा

ने पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के लिए राम मंदिर, सीएए पर दांव लगाया !  
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही