Search

 
 
 

सिर्फ भाजपा में ही राष्ट्रीय अध्यक्ष का बूथ कार्यकर्ता से होता है सीधा संवाद : लक्ष्मीकांत

 
Ranchi:  भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने 5 दिवसीय झारखंड दौरे में संगठन और पार्टी कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली. देवघर, दुमका, धनबाद, बोकारो और रांची में उन्होंने बूथ लेबल के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. अपने संबोधनों में उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीढ़ बताई. नेताओं को संदेश दिया कि कार्यकर्ताओं की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं करेंगे. प्रवास के अंतिम दिन शनिवार को उन्होंने प्रदेश भाजपा मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश समेत पार्टी के पदाधिकारियों, मोर्चा और प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के साथ मीटिंग की. इसे भी पढ़ें-पूर्व">https://lagatar.in/former-advocate-general-ajit-kumar-and-violet-kachhap-of-ajsu-join-jharkhand-party/">पूर्व

महाधिवक्ता अजीत कुमार और आजसू की वायलेट कच्छप झारखंड पार्टी में शामिल

कार्यकर्ता भाव ही पार्टी की पूंजी- लक्ष्मीकांत

पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, जिसमें पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बूथ अध्यक्ष से सीथा संवाद करता है. कार्यकर्ता का पद सर्वोपरि है जो कभी पूर्व नहीं होता. कार्यकर्ता भाव ही पार्टी की पूंजी है. झारखंड के संगठन में कार्यकर्ता सहज, सरल स्वभाव के हैं और पार्टी के विचारों के प्रति समर्पित हैं. कहा कि वे भी एक कार्यकर्ता रूप में झारखंड में संगठन का कार्य करेंगे. इसे भी पढ़ें-चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-bjp-made-villagers-aware-of-water-conservation/">चाईबासा

: भाजपा ने ग्रामीणों को जल संरक्षण के प्रति किया जागरूक

प्रदेश भाजपा को अनुभवी मार्गदर्शक मिला: दीपक प्रकाश

वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि झारखंड भाजपा को डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी जैसा एक अनुभवी मार्गदर्शक मिला है, जिनके मार्गदर्शन में पार्टी और मजबूत होगी. बाजपेयी को लंबा सांगठनिक और प्रशानिक अनुभव है. चार बार विधानसभा सदस्य चुने गए, उत्तरप्रदेश सरकार के मंत्री रहे और आज राज्यसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक हैं. भाजपा इनके नेतृत्व में लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर होगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही