Search

 
 
 

झापा सुधार सकती है गांव की दशा व दिशा : एनोस एक्का

 
Simdega: गांव की दशा और दिशा को सिर्फ झारखंड पार्टी ही सुधार सकती है. जाति, धर्म, भाषा, वेशभूषा के बंधन से ऊपर उठ कर राष्ट्रीय पार्टी को सबक सिखाना है. झापा के केंद्रीय अध्यक्ष एनोस एक्का पाकरटांड़ प्रखंड के सुदूरवर्ती और दुरूह गांव गोंदलीपानी में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे. एनोस एक्का ने कहा कि धर्म के नाम पर वोट मांगने वाले नेताओं को विकास से कोई मतलब नहीं है. वर्तमान समय में जिले के लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं. कहीं बिजली नहीं है, कहीं पानी नहीं है, कहीं डॉक्टर नहीं है तो कहीं शिक्षक नहीं है. उन्होंने कहा कि पहाड़ों में बसे गोंदलीपानी गांव की सुध लेने वाला कोई नहीं है. एनोस ने कहा कि दुर्भाग्य है कि 75 साल सत्ता में रहने वाली कांग्रेस और भाजपा दोनों ने गांव के विकास के लिए कुछ नहीं किया. गांव तक एंबुलेंस नहीं पहुंच पाता है, स्कूल की स्थिति अच्छी नहीं है. उन्होंने गांव के विकास के लिए एक बार झापा को समर्थन देने की अपील की. इधर, झापा नेता एनोस एक्का ने पाकरटांड़ प्रखंड के अन्य गांवों का भ्रमण कर लोगों की समस्या सुनी और सभी परेशानियों को दूर करने का भरोसा दिलाया. ग्रामीणों ने भी एक स्वर में एनोस एक्का के द्वारा किए गए कार्यों पर विश्वास जताते हुए समर्थन देने का वायदा किया. मौके पर अमजद खान, अनूप मुंडा, कार्तिक भगत, सोमा भगत, हीरा बिलुंग, मिखाईल एक्का, पितरूस बा, रंजीत सिंह, अशोक जैन, प्रखंड प्रभारी शंभू केशरी, मंटू प्रसाद, ब्रज किशोर सिंह, क्लीमेंट सहित कई लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें - झामुमो">https://lagatar.in/jmms-counterattack-bjp-created-false-scam-of-spying-on-champai-it-was-exposed-apologized/">झामुमो

का पलटवार, भाजपा ने चंपाई की जासूसी का झूठा प्रपंच रचा, पर्दाफाश हो गया, माफी मांगे…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही