Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद प्रेस क्लब में मान्यता प्राप्त संस्थानों के पत्रकारों को ही मिलेगी सदस्यता

Advertisement
Advertisement

क्लब की वार्षिक आम बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय

Dhanbad : धनबाद प्रेस क्लब की वार्षिक आम बैठक 24 सितंबर रविवार को क्लब परिसर में हुई. बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए. सर्वसम्मति से तय हुआ कि मान्यता प्राप्त पत्रकारों व मान्यता प्राप्त संस्थानों में काम करने वाले पत्रकारों को ही धनबाद प्रेस क्लब की सदस्यता दी जाएगी. इस शर्त को पूरा करने वाले पत्रकार सदस्यता के लिए आवेदन दे सकते हैं. आईपीआरडी से निबंधि पोर्टल के लिए काम करने वाले पत्रकार भी इसके हकदार होंगे. इसके साथ ही जिले भर में सदस्यता अभियान चलाने की घोषणा की गई. सदस्यता अभियान सहयोग के लिए हर क्षेत्र में प्रेस क्लब की ओर से प्रतिनिधि का चयन किया जाएगा. नए सदस्यों को जोड़ने के लिए बैठक में तीन सदस्यीय स्क्रुटनी कमेटी का गठन किया गया. कमेटी में पत्रकार पंकज कुमार, विजय पाठक और अभय भट्ट शामिल हैं. बैठक की शुरुआत में दिवंगत पत्रकार चितरंजन झा, संजीव सिन्हा, विजय रजक, विमल चक्रवर्ती, शंभू भगत, भारत भूषण, मिलिंद और अमित मिश्रा को दो मिनट मौन रहकर श्रद्धांजलि दी गई. बैठक में वरिष्ठ पत्रकार गणेश मिश्रा, राजकुमार मधु, पंकज कुमार, इंद्रजीत सिंह, जयदेव गुप्ता, संजय मिश्रा, सुभाष मिश्रा, सीके सिंह, ब्रह्मा चौधरी, अशोक झा, रामजी यादव, बलराम दुबे, नितेश मिश्रा आदि मौजूद रहे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-emphasis-on-women-empowerment-in-the-meeting-of-brahmin-society/">धनबाद

: ब्राह्मण समाज की बैठक में नारी सशक्तीकरण पर जोर [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही