Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पौधरोपण से ही पर्यावरण की सुरक्षा हो सकती है : रामगढ़ SP

Ramgarh: प्रेस क्लब में पौधरोपण कार्यक्रम हुआ. इसमें पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय शामिल हुए. एसपी ने कहा कि पौधा सिर्फ वातारण को स्वच्छ और क्षेत्र को हरा भरा नहीं करता है, बल्कि यह आपके जीवन में भी हरियाली लाता है. आप जहां रहते हैं वह क्षेत्र जब हरा भरा रहता है तो स्वतः आपका मन प्रफुल्लित हो जाता है. इसलिए हर इंसान को पौधा जरूर लगाना चाहिए. SP ने कहा कि प्रेस क्लब रामगढ़ का यह महाअभियान जिले के अन्य लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा. एसपी ने कहा कि प्रेस क्लब रामगढ़ में उन्हें भी पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन अभियान में हिस्सा लेने का मौका मिला. इसके लिए वे पीसीआर के आभारी हैं. मौके पर क्लब के अध्यक्ष ने भी कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक के शामिल होने पर खुशी जताई और उनका आभार जताया. उन्होंने कहा कि आगे भी यह अभियान जारी रहेगा. हमारा उद्देश्य पर्यावरण को बेहतर करना है. कार्यक्रम से पहले क्लब के अध्यक्ष मनोज सिंह और सदस्य प्रदीप राज बबलू ने एसपी का स्वागत बुके देकर किया. इसे भी पढ़ें- विकास">https://lagatar.in/if-development-has-taken-place-then-why-are-people-dying-of-hunger-subramanian-swamy-slams-modi-government-on-supreme-courts-remarks/">विकास

हुआ है तो फिर लोग भूख से क्यों मर रहे हैं? सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर सुब्रमण्यम स्वामी ने मोदी सरकार को घेरा स्वागत अभियान के बाद क्लब परिसर में एसपी पीयूष पांडेय, रोटरी क्लब के वरीय पदाधिकारी प्रवीण राजगढ़िया, राहुल राजगढ़िया, करुणा राजगढ़िया, प्रेस क्लब रामगढ़ के अध्यक्ष मनोज सिंह, सचिव योगेंद्र सिन्हा, संयुक्त सचिव दीपक साहू, कोषाध्यक्ष तरुण बागी, कार्यकारिणी सदस्य दुर्वेज आलम, मो वलीउल्ला, दिनेश कुमार और विनीत शर्मा ने पौधरोपण किया. इसके अलावा प्रदीप राज बबलू, दिलीप सिंह, संजय शुक्ला, प्रदीप कुमार दीपक, अंकित कुमार, सौरभ नारायण सिंह, श्रीकांत कुमार, धनेश्वर कुंदन, हीरा सिंह, एमडी अयूब, केतु सिंह, राजू रजवार, विनोद मुंडा, मो वजाहत और धीरू कुमार ने भी बारी-बारी से पौधा लगाया. इसे भी पढ़ें- ममता">https://lagatar.in/mamta-banerjee-said-the-government-elected-in-maharashtra-was-brought-down-on-the-basis-of-money-mlas-were-given-a-lot-in-assam/">ममता

बनर्जी ने कहा, महाराष्ट्र में चुनी गयी सरकार पैसे के बल गिरायी गयी, विधायकों को असम में बहुत कुछ दिया गया…
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही