Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड में सक्रिय तीन बड़े उग्रवादी संगठन में बचे सिर्फ सात बड़े उग्रवादी.

Advertisement
Advertisement
Ranchi : झारखंड में भाकपा माओवादी के अलावा कई छोटे-बड़े उग्रवादी संगठन सक्रिय हैं. इन उग्रवादी संगठनों में तीन उग्रवादी संगठनों के प्रमुख हैं. जिनमें टीपीसी, पीएलएफआई और जेजेएमपी उग्रवादी संगठन शामिल हैं. यह तीनों उग्रवादी संगठनों के द्वारा समय-समय पर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर झारखंड पुलिस को चुनौती देने का काम किया जा रहा है. इस दौरान इन तीनों उग्रवादी संगठन के कई छोटे-बड़े उग्रवादी पकड़े गए या फिर मुठभेड़ में मारे गए. वर्तमान में हालात यह है कि इन उग्रवादी संगठन में सिर्फ आठ बड़े उग्रवादी बचे है. जिनमें टीपीसी के दो, पीएलएफआई के चार और जेजेएमपी के एक उग्रवादी शामिल है. इसे भी पढ़ें - शुभकामना">https://lagatar.in/poster-related-to-greeting-message-was-torn-by-anti-social-elements-complained-to-the-police/">शुभकामना

संदेश से संबंधित पोस्टर को असामाजिक तत्वों ने फाड़ा, पुलिस से की शिकायत

PLFI में बचे सिर्फ चार बड़े उग्रवादी

पीएलएफआइ उग्रवादी संगठन के खिलाफ झारखंड पुलिस का अभियान लगातार जारी है. इस दौरान जिदन गुड़िया, शनिचर सुरीन समेत कई इनामी उग्रवादी मारे गए तो कई इनामी उग्रवादी गिरफ्तार हुए है. वर्तमान पीएलएफआई संगठन में सिर्फ तीन बड़े उग्रवादी बचे है. जिनमें 25 लाख इनामी पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप, 15 लाख इनामी मार्टिन केरकेट्टा, 10 लाख इनामी तिलकेश्वर गोप  शामिल है. इसे भी पढ़ें - बल्क">https://lagatar.in/diesel-becomes-costlier-by-rs-25-for-bulk-users-the-price-of-public-transport-and-transportation-charges-will-increase/">बल्क

यूजर्स के लिए डीजल 25 रुपये हुए महंगे, पब्लिक ट्रांसपोर्ट और ट्रांसपोर्टेशन चार्जेस के बढ़ेंगे दाम!

पप्पू लोहरा के साथ घूमते थे अब उससे ही लड़ना पड़ रहा

पहले जिस पप्पू लोहरा के साथ घूमते थे अब उससे ही लड़ना पड़ रहा है. जेजेएमपी सुप्रीमो पप्पू लोहरा के निर्देश पर जेजेएमपी उग्रवादी कई छोटी-बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. इसके बावजूद झारखंड पुलिस पप्पू लोहरा को पकड़ने या फिर मार गिराने में सफल नहीं हो पायी है. जेजेएमपी सुप्रीमो पप्पू लोहरा पर दस लाख का इनाम घोषित है. इसे भी पढ़ें - बल्क">https://lagatar.in/diesel-becomes-costlier-by-rs-25-for-bulk-users-the-price-of-public-transport-and-transportation-charges-will-increase/">बल्क

यूजर्स के लिए डीजल 25 रुपये हुए महंगे, पब्लिक ट्रांसपोर्ट और ट्रांसपोर्टेशन चार्जेस के बढ़ेंगे दाम!

झारखंड पुलिस और एनआईए के रडार पर टीपीसी सुप्रीमो ब्रजेश गंझू और आक्रमण गंझू

10 लाख इनामी भीखन गंझू की गिरफ्तारी और मुकेश गंझू के सरेंडर करने के बाद, टीपीसी में सिर्फ तीन बड़े इनामी उग्रवादी बचे है. जिनमें 25 लाख इनामी ब्रजेश गंझू और 15 लाख आक्रमण गंझू और 10 लाख इनामी आरिफ उर्फ शशिकांत शामिल है.झारखंड पुलिस और एनआईए की रडार पर टीपीसी सुप्रीमो ब्रजेश गंझू, आक्रमण गंझू भी है. इसके बावजूद झारखंड पुलिस ब्रजेश गंझू को पकड़ने में अब तक सफल नहीं हो पायी है. एनआईए टेरर फंडिंग मामले में कांड संख्या आरसी 06/2018, 22/2018 और 23/2018 एनआईए डीएलआई में बृजेश और आक्रमण को फरार घोषित किया है. इसे भी पढ़ें - सदन">https://lagatar.in/ajsu-mla-lambodar-mahto-once-again-raised-the-issue-of-old-pension-scheme-in-the-house/">सदन

में आजसू विधायक लंबोदर महतो ने एक बार फिर उठाया पुरानी पेंशन योजना का मुद्दा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही