11 उम्मीदवार हैं 12वीं पास, एक उम्मीदवार है सिर्फ साक्षर Ranchi : झारखंड में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 45 उम्मीदवार चुनावी अखाड़े में ताल ठोंक रहे हैं. पहले चरण में खूंटी, लोहरदगा, पलामू और सिंहभूम में चुनाव होना है. इन उम्मीदवारों में से सिर्फ तीन उम्मीदवार पोस्ट ग्रेजुएट हैं. इनमें अपर्णा देव भगत, आशा कुमारी रूंडा और सुखदेव भगत शामिल हैं. वहीं एक उम्मीदवार महेंद्र बैठा सिर्फ साक्षर हैं. एडीआर की रिर्पोट में इसका जिक्र किया गया है.
झारखंड : पहले चरण के चुनाव में सिर्फ तीन पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवार
Last Updated: May 12, 2024 12:00 AM (IST)