Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद से सुल्तानगंज के लिए सिर्फ दो ट्रेन, सभी सीटें फुल, कांवरियों की परेशानी

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : पवित्र सावन माह 4 जुलाई से से शुरू हो रहा है. धनबाद कोयलांचल से बड़ी संख्या में श्रद्धालु सुल्तानगंज पहुंचकर गंगा से जल उठाकर पैदल देवघर पहुंचकर बाबा मंदिर में जलाभिषेक करते हैं. धनबाद के रास्ते सुल्तानगंज जाने के लिए महज दो सीधी ट्रेन (संख्या 18603) रांची-गोड्डा एक्सप्रेस व ट्रेन संख्या 18185 टाटा-गोड्डा साप्ताहिक एक्सप्रेस हैं. लेकिन दोनों में नो रूम की स्थिति है. रांची-गोड्डा एक्सप्रेस में 15 जुलाई तक सभी श्रेणी की सीटें फुल हो चुकी हैं. 15 जुलाई के बाद भी अगस्त तक नाममात्र की ही सीटें खाली हैं. ऐसे में धनबाद कोयलांचल से सुल्तानगंज जाने वाले कांवरियों को इस बार काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. इसे देखते हुए श्रद्धालु वैकल्पिक व्यवस्था की प्लानिंग करने लगे हैं.

टाटा-गोड्डा साप्ताहिक एक्सप्रेस में भी सीटें फुल

ट्रेन संख्या 18185 टाटा-गोड्डा साप्ताहिक एक्सप्रेस भी धनबाद होकर सुल्तानगंज की ओर जाती है. इस ट्रेन में भी सुल्तानगंज के लिए सीट उपलब्ध नही है. वेटिंग में टिकट मिल रहे हैं. यही नहीं, धनबाद से भागलपुर जाने वाली वनांचल एक्सप्रेस में भी नाममात्र की सीटें ही खाली हैं. जबकि मेला शुरू होने में अब दो दिन ही बचे हैं.

श्रावणी मेला के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा नहीं

देवघर श्रावणी मेलेको लेकर पूर्व रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों की सूची जारी की है, लेकिन पूर्व-मध्य रेलवे ने धनबाद से अब तक कोई भी स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा नही की है. ऐसे में धनबाद के श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना पड़ सकता है.

ट्रेनों में यह है स्थिति

रांची-गोड्डा एक्सप्रेस में स्लीपर क्लास में 4 से 13 जुलाई तक वेटिंग है, जबकि 15 जुलाई को 1 सीट, 17 जुलाई को 2 सीट, 19 जुलाई एक सीट, 21 जुलाई को 4 सीट, 24 जुलाई को 1 सीट, 26 जुलाई को 3 सीट व 28 जुलाई को एक सीट बची है. वहीं, 18185 टाटा-गोड्डा साप्ताहिक एक्सप्रेस में 10 जुलाई को वेटिंग है, जबकि 17 जुलाई को 12 सीट, 24 जुलाई को वेटिंग, 31 जुलाई को 18 सीट तथा 7 व 14 अगस्त को 18 सीटें ही बची हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-758-crore-scheme-is-gathering-dust-in-municipal-corporation/">धनबाद

: नगर निगम में धूल फांक रही 758 करोड़ की योजना [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही