Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

उफ्फ...गर्मी में हाय रे बिजली,रांची को फुल लोड बिजली फिर भी पावर कट

Ranchi : राजधानी के तीनों ग्रिड को शुक्रवार को फुल लोड बिजली मिल रही है. फिर भी पावर कट से इस गर्मी में लोगों का हाल बुरा है. क्योंकि अब लोकल फॉल्ट ने पावर कट की समस्या को बढ़ा दिया है. बीती रात से लेकर दोपहर तक रांची के कई क्षेत्रों में लोकल फॉल्ट के कारण बिजली आ-जा रही है. इसके कारण गर्मी में लोगों को जीना मुहाल हो रहा है. लगातार अंतराल में पावर कट चल रहा है. इसे भी पढ़ें - 15">https://lagatar.in/cpi-maoist-commander-indal-ganjhu-with-a-reward-of-15-lakhs-surrendered-in-patna/">15

लाख के इनामी भाकपा माओवादी कमांडर इंदल गंझू ने किया पटना में सरेंडर

इन क्षेत्रों में पावर संकट

-33 केवी हटिया-हरमू लाइन में योगदा सत्संग के पास ब्रेक डाऊन के कारण पूरे हरमू क्षेत्र, अशोक नगर, पुन्दाग, अरगोड़ा, किशोर गंज इलाके में सुबह से बिजली के आने-जाने का सिलसिला जारी रहा. इस फॉल्ट को ठीक करने तक अरगोड़ा लाइन से बिजली डायबर्ट करके लोड शेडिंग के तहत बिजली देने का प्रयास किया गया. जिससे उपरोक्त सभी क्षेत्र में बिजली आने-जाने का सिलसिला जारी रहा. जानकारी के अनुसार, फॉल्ट को ठीक कर लिया गया है. कहीं-कहीं लोड बढ़ने के कारण फ्यृज कॉल बनाने के कारण बिजली कट रही है. दावा किया जा रहा है कि दोपहर बाद बिजली आपूर्ति सामान्य हो जाएगी. -बीती रात 12 बजे से करीब एक घंटे तक कांटाटोली शांति नगर एरिया में बिजली नहीं रही. -पुंदाग एरिया में भी बीती रात करीब दो घंटे तक बिजली नहीं रही. -पिस्का मोड़ इलाके में भी बीती रात लगातार अंतराल पर बिजली आती-जाती रही. इसके पीछे का कारण हटिया ग्रिड से लोड शेडिंग बताया गया. -बीती रात फिरदौस नगर, मनी टोली, डोरंडा इलाके में एक ट्रांसफॉर्मर में खराबी आने के कारण घंटों बिजली नहीं रही. -कतारी बगान चुटिया इलाके में भी बीती रात बिजली आने-जाने का सिलसिला जारी रहा. इन इलाकों में लो वोल्टेज की समस्या रही. इसे भी पढ़ें -जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-1109-teachers-will-be-reinstated-in-government-schools-of-the-district-from-first-to-eighth-grade/">जमशेदपुर

: जिले के सरकारी विद्यालयों में पहली से आठवीं कक्षा तक के लिए 1109 शिक्षकों की होगी बहाली
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही