Search

 
 
 

रिम्स की OPD सेवा सोमवार से रहेगी बंद, e-OPD की व्यवस्था

 

Ranchi: सोमवार से अगले आदेश तक के लिए रिम्स की ओपीडी सेवाओं को बंद करने का  अस्पताल प्रबंधन ने फैसला लिया है. पत्र के माध्यम से इसकी जानकारी दी गई है. मरीजों एवं चिकित्सकों में कोविड संक्रमण के प्रसार को कम करने के उद्देश्य से ओपीडी सेवा को बंद किया गया है.

ओपीडी डॉक्टर्स और कर्मी कोविड मरीजों की इलाज में देंगे योगदान

बता दें कि ओपीडी में फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पाता है. मरीजों को देखने के क्रम में कोविड के प्रसार का खतरा बना रहता है. इसे लेकर ओपीडी सेवाओं को बंद करने का निर्णय लिया गया है. सिर्फ इमरजेंसी में मरीजों का इलाज किया जाएगा. जिसके लिए मरीजों को सेंट्रल इमरजेंसी वार्ड में जाना होगा. ओपीडी कार्य में लगे चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड मरीजों के इलाज में लगाया जाएगा.

ई-ओपीडी के माध्यम से मरीज ले सकते हैं परामर्श

वहीं ओपीडी बंद होने से मरीजों को होने वाली परेशानी को देखते हुई ई-ओपीडी की व्यवस्था की गई है. जरूरतमंद मरीज ई-ओपीडी के माध्यम से चिकित्सीय परामर्श ले सकते हैं.

कोविड मरीजों की सेवा में लगे चिकित्सकों को रिम्स कैंटीन से दिया जाएगा भोजन

कोविड मरीजों के उपचार में लगे चिकित्सकों के लिए भोजन की व्यवस्था रिम्स कैंटीन में की गई है. पेइंग वार्ड के कैंटीन से कोविड मरीजों की सेवा में लगे चिकित्सकों को भोजन उपलब्ध कराया जाएगा.

चिकित्सकों और नर्सों के लिए 15 कमरे रिजर्व

वहीं महिला और पुरुष चिकित्सक के लिए रिम्स के पेइंग वार्ड में 15 कमरों को आरक्षित रखे गए हैं. इसी प्रकार तीन कमरों को नर्सेज के लिए भी रिजर्व रखा गया है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही