Search

 
 
 

खुले नाले और टूटे स्लैब हादसे को दे रहे दावत, रिबन लगा खानापूर्ति कर रहा निगम, देखें तस्वीरें

 
Jayantey Vikash Ranchi: राजधानी रांची में हल्की बारिश में भी नालों का पानी सड़कों पर बहने लगता है. रोड और नाली सब एक हो जाते हैं. निगम की लापरवाही के कारण शहर के विभिन्न इलाकों में नालों को स्लैब से ढके भी नहीं जा रहे. स्लैब की कमी होने के कारण निगम बांस बल्ली, रिबन और बोर्ड के सहारे नगर निगम काम चला रहा है. खुले नालों पर खतरे का साइन बोर्ड और रिबन लगाकर निगम ने अपना पल्ला झाड़ लिया है. बताते चलें कि दो साल पहले सितंबर में कोकर के खोरहाटोली में भारी बारिश के दौरान एक युवक खुले नाले में बह गया था. जिसका आजतक शव नहीं मिल पाया और न ही उसकी कोई जानकारी मिली. शहर के खुले नाले ऐसे और भी खतरनाक हादसे को दस्तक दे रहे हैं. जब हमने शहर के नालों की पड़ताल की तब स्थिति और भी दयनीय मिली. [caption id="attachment_354917" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/11-14.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> हरमू नाला[/caption]

हरमू इलाका

हरमू इलाके में कई जगहों पर बड़े और छोटे नाले खुले हुए हैं. वसुंधरा अपार्टमेंट से आगे बढ़ने पर आप देखेंगे कई जगह नाले नहीं ढके जा सके हैं. हरमू बाजार में भी कमोबेश यही स्थिति है. इन खुले हुए नालों को रिबन से घेरकर निगम काम चला रहा है. ऐसे खुले हुए नाले रोज हादसों को दावत दे रहे हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/2-17.jpg"

alt="" width="1600" height="721" />

कुसुम बिहार

वहीं मोरहाबादी के कुसुम विहार इलाके में भी नालों को स्लैब से नहीं ढका गया है. नालों पर जो स्लैब रखी हुई है वह भी टूटी हुई है. यहां पर बांस बल्ली और रिबन से घेरकर निगम काम चला रहा है. कई अन्य जगहों पर भी यही स्थिति देखने को मिली. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/3-17.jpg"

alt="" width="1600" height="721" />

स्टेशन रोड

स्टेशन रोड में भी नालों पर रखे हुए स्लैब टूट चुके हैं. सफाई ना होने के कारण हल्की बारिश में भी नाले जाम हो जाते हैं और सड़क पर पानी बहने लगता है. आने-जाने वाले लोगों को इससे काफी परेशानी होती है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/5-11.jpg"

alt="" width="1600" height="721" />

जल्द ढके जाएंगे खुले नाले- उपनगर आयुक्त

इसपर जब हमने उपनगर आयुक्त रजनीश कुमार से बात की तो उन्होंने कहा कि पूर्व में टेंडर फाइनल नहीं होने के कारण नालों को स्लैब से ढकने के काम में देरी हो रही थी. अब टेंडर निष्पादित कर कार्य संवेदक को दे दिया गया है. शहर के खुले नालों को ढकने का काम किया जा रहा है. जल्द ही सभी नाले ढक दिये जाएंगे. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही