Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विभावि में खुला रिसोर्स सेंटर, विद्यार्थियों को अब एक काउंटर में मिलेंगी कई सेवाएं

Hazaribag :  विनोवा भावे विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए रिसोर्स सेंटर खोला गया है. इस सेंटर में एक काउंटर से विद्यार्थियों को कई सेवाएं उपलब्ध करायी जायेंगी. रिसोर्स सेंटर से सभी छात्र-छात्राओं को सरकारी तथा गैर सरकारी सुविधाएं उपलब्ध होंगी. इस रिसोर्स सेंटर पर  विद्यार्थियों को जाति, आय, आवासीय, ओबीसी प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, पासपोर्ट, कानूनी सलाह, एजुकेशन सर्विस , वोकेशनल कोर्स की सर्विस, बैंकिंग सेवा, ऑनलाइन फॉर्म, एडमिट कार्ड डाउनलोड, रेलवे टिकट, बस टिकट, फ्लाइट टिकट बुकिंग, होटल बुकिंग, पार्सल बुकिंग, ऑनलाइन ऑर्डर स्कॉलरशिप ऑनलाइन समेत कई अन्य सेवाएं उपलब्ध होंगी. (पढ़ें, शुभम">https://lagatar.in/shubham-sandesh-impact-wastage-of-thousands-of-liters-of-water-stopped/">शुभम

संदेश इंपैक्ट : हजारों लीटर पानी की बर्बादी रुकी, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने लीकेज को कराया ठीक)

विभावि के रजिस्ट्रार ने रिसोर्स सेंटर का शुभारंभ किया 

विभावि के कुलपति प्रो. डॉ अजीत कुमार सिन्हा की पहल पर छात्र हित में इस रिसोर्स सेंटर की स्थापना की गयी है.  इसका शुभारंभ विभावि के रजिस्ट्रार डॉ कौशलेंद्र कुमार ने की. उद्घाटन समारोह में रिसोर्स सेंटर के नोडल ऑफिसर डॉ इंद्रजीत कुमार, विभावि के पीआरओ डॉ सुकल्याण मोइत्रा, डॉ विकास कुमार, डॉ राखो हरि प्रसाद, सीएससी जिला टीम के रोशन कुमार, मुकेश कुमार झा, मोहम्मद निजामुद्दीन, एसआरसी संचालक अमन भास्कर और विश्वविद्यालय के कई विद्यार्थी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : चतरा">https://lagatar.in/chatra-a-jawan-working-on-the-post-of-havildar-died-in-dumka/">चतरा

:  हवलदार के पद पर कार्यरत जवान की दुमका में मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही