Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ऑपरेशन अजय शुरू, इजरायल से 212 भारतीय नागरिकों को लेकर पहला विमान दिल्ली पहुंचा

Advertisement
Advertisement
New Delhi : ऑपरेशन अजय की शुरुआत हो चुकी है. इसके तहत इजरायल के बेन गुरियन हवाई अड्डे से 212 भारतीय नागरिकों को लेकर पहला विमान आज दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरा. केन्द्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने वहां से सुरक्षित लौटे लोगों का स्वागत किया. नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें
इस अवसर पर चंद्रशेखर ने कहा, इस मुश्किल समय में हम अपने लोगों के साथ हैं. साथ ही केन्द्रीय मंत्री ने इजरायल में रह रहे लोगों को धैर्य बनाये रखने का आग्रह किया. इससे पहले विदेश मंत्रालय ने साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग में प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि भारत का पूरा ध्यान इजरायल से भारतीयों को वापस लाने पर है. उन्होंने कहा कि वहां मौजूद भारतीय जो वापस लौटना चाहते हैं, उन्हें भारतीय दूतावास में पंजीकरण कराने को कहा गया है.

विदेश में अपने नागरिकों की सुरक्षा  के लिए हम पूरी तरह प्रतिबद्ध  

इससे पहले  विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ऑपरेशन अजय शुरू करने की जानकारी दी थी. उन्होंने कहा था कि इजरायल से भारतीयों को लाने के लिए विशेष चार्टर उड़ानें सहित अन्य इंतजाम किये जा रहे हैं. विदेश मंत्री ने एक्स पोस्ट पर लिखा, इजराइल से लौटने के इच्छुक हमारे नागरिकों की वापसी को सुविधाजनक बनाने के लिए ऑपरेशन अजय शुरू किया जा रहा है. विशेष चार्टर उड़ानें और अन्य व्यवस्थाएं की जा रही हैं. कहा कि विदेश में अपने नागरिकों की सुरक्षा और भलाई के लिए हम पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं.

इजरायल में लगभग 18,000 भारतीय रह रहे हैं

जान लें कि वर्तमान में इजरायल में लगभग 18,000 भारतीय रह रहे हैं. भारत सरकार ने मदद के लिए फोन नंबर जारी किये हैं. दिल्ली कंट्रोल रूम के फोन नंबर 1800118797 (टोल फ्री), +91-11 23012113, +91-11-23014104, +91-11-23017905m +919968291988 हैं. ईमेल sceneroom@mea.gov.in है. साथ ही तेल अवीव में भारतीय दूतावास ने 24 घंटे की आपातकालीन हेल्पलाइन स्थापित की है. इसे फोन नंबर +97235226748, +972-543278392 और ईमेल cons1.telaviv@mea.gov.in के जरिये इस्‍तेमाल किया जा सकता है.

एअर इंडिया ने 7 अक्टूबर से अपनी उड़ानें निलंबित कर दी हैं

एक बात और कि हमास का इजरायल पर हमला शुरू होने के बाद एअर इंडिया ने 7 अक्टूबर से अपनी सभी उड़ानें निलंबित कर दी हैं. यह देखते हुए भारत लौटने के इच्छुक लोगों की मदद के लिए ऑपरेशन अजय शुरू किया गया है. खबरों के अनुसार भारतीयों से इसके लिए कोई किराया नहीं लिया जाना है. सारा खर्च सरकार उठा रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही