Search

ऑपरेशन कावेरी : INS सुमेधा सूडान पोर्ट से 278 भारतीय नागरिकों को लेकर जेद्दाह के लिए रवाना

Khartum : अफ्रीकी देश सूडान में जारी गृहयुद्ध के बीच वहां फंसे भारतीयों का पहला जत्था सऊदी अरब के शहर जेद्दाह के लिए रवाना हो गया है. खबरों के अनुसार इस बैच में कुल 278 नागरिक हैं. इन सभी को आईएएनएस सुमेधा सूडान पोर्ट से जेद्दाह ला रहा है. जान लें कि सूडान में पिछले 10 दिनों से चारों ओर हिंसा फैली हुई है. पूरे देश में कोहराम मचा हुआ है.                                                                                                                     ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

 नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

भारत ने सोमवार को ऑपरेशन कावेरी शुरू किया है

गृहयुद्ध के बीच बाहरी देश अपने नागरिकों को यहां से निकालने की कवायद में जुट गये हैं. सैकड़ों विदेशी नागरिकों को वहां से रहे हैं. जानकारी के अनुसार लगभग 4,000 भारतीय नागरिक सूडान में फंसे हुए हैं. भारत ने अपने नागरिकों को निकालने के लिए सोमवार को ऑपरेशन कावेरी शुरू किया है.

INS सुमेधा सूडान से सऊदी अरब के शहर जेद्दाह पहुंचेगा

विदेश मंत्रालय के अनुसार भारतीय युद्धपोत INS सुमेधा 278 लोगों का पहला जत्था  लेकर रवाना हो चुका है. INS सुमेधा सूडान से सऊदी अरब के शहर जेद्दाह पहुंचेगा. वहां से इन सभी को भारतीय वायु सेना के विमान से भारत लाया जायेगा. ऑपरेशन कावेरी को लेकर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने सूडान में फंसे भारतीयों की तस्वीरें ट्वीट की हैं.

विदेश राज्य मंत्री ऑपरेशन कावेरी की निगरानी कर रहे हैं

इन तस्वीरों में भारतीय नागरिक आईएएनएस सुमेधा पर दिख रहे हैं. खबर है कि विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ऑपरेशन कावेरी की निगरानी कर रहे हैं. जान लें कि विदेश मंत्रालय ने पूर्व में कहा था कि सऊदी अरब के जेद्दाह में भारत के दो IAF C-130J विमान स्टैंडबाय मोड पर तैनात हैं. इन्हीं विमानों से भारतीय नागरिकों की स्वदेश लाया जायेगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp