NewDelhi : गृहयुद्ध से जूझ रहे अफ्रीकी देश सूडान में फंसे भारतीयों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए भारत सरकार द्वारा ऑपरेशन कावेरी शुरू किये जाने की खबर है. यह खबर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दी है. इस अभियान के तहत लगभग 500 भारतीय पोर्ट सूडान पहुंच गये हैं
">https://lagatar.in/category/desh-videsh/"> नेशनल खबरों के यहां क्लिक करें
भारत सूडान में सभी भाइयों की सहायता के लिए प्रतिबद्ध है.
जयशंकर ने ट्वीट किया कि ऑपरेशन कावेरी सूडान में फंसे हमारे नागरिकों को वापस लाने के लिए चलाया जा रहा है. लगभग 500 भारतीय पोर्ट सूडान पहुंच गये हैं. लिखा कि अभी और भी भारतीय रास्ते में हैं. हमारे जहाज और विमान उन्हें सुरक्षित घर वापस लाने के लिए तैयार हैं. भारत सूडान में हमारे सभी भाइयों की सहायता के लिए प्रतिबद्ध है.
C-130 विमान और नौसेना का आईएनएस सुमेधा जहाज सऊदी अरब और सूडान पहुंचे
वायुसेना के दो C-130 विमान और नौसेना का आईएनएस सुमेधा जहाज सूडान संकट को लेकर सऊदी अरब और सूडान पहुंच चुके हैं. वायुसेना के जहाज भी सऊदी अरब के जेद्दा में तैनात हैं, आईएनएस सुमेधा के सूडान बंदरगाह पहुंचने की सूचना है. जान लें कि सूडान में सेना और पैरामलिट्री (अर्धसैनिक बल) के बीच कई दिनों से जंग छिड़ी हुई है. सेना के खिलाफ बगावत करने वाला अर्धसैनिक बल ( रैपिड सपोर्ट फोर्स, RSF है. सेना के कमांडर जनरल अब्देल-फतह बुरहान और पैरामिलिट्री फोर्स के प्रमुख जनरल मोहम्मद हमदान डगालो के बीच संघर्ष हो रहा है.
सेना और RSF के बीच जारी युद्ध के कारण आम जन बुरी तरह से पिस गये हैं
खबरों के अनुसार सेना और RSF के बीच जारी युद्ध के कारण यहां आम जन बुरी तरह से पिस गये हैं. राजधानी खार्तूम सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र है. खार्तूम में एयरपोर्ट और स्टेशन सहित तमाम अहम ठिकानों पर कब्जे को लेकर लड़ाई जारी है. सूडान में 4 हजार के आसपास भारतीय होने की जानकारी सामने आयी है ज्यादातर भारतीय चार शहरों ओमडुरमैन (Omdurman), कसाला (Kassala), गेडारेफ (Gedaref) या अल कादरीफ (Al Qadarif) में हैं. शहर वाड मदनी (Wad Madani) में भी भारतीय फंसे हुए हैं. ये शहर खार्तूम से 200-400 किलोमीटर की दूरी पर हैं इन शहरों में इंटरनेशनल एयरपोर्ट नहीं है. [wpse_comments_template]
Leave a Comment