डीसी रेल लाइन बंदी की याद में कतरासगढ़ स्टेशन पर जुटे आंदोलनकारी
Katras : कतरास (Katras) के रेलवे आंदोलन कारी राजेंद्र प्रसाद ने धनबाद-चंद्रपुरा सवारी गाड़ी सहित इस रूट की बंद 26 जोड़ी ट्रेनों का परिचालन दोबारा शुरू कराने व कतरास में उनका ठहराव कराने की मांग की है. वह 15 जून को धनबाद-करास-चद्रपुरा रेललाइन की बंदी की याद में कतरासगढ़ रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे. इस मौके पर बंद ट्रेनों का परिचालन दोबारा शुरू कराने के लिए पूर्व-मध्य रेलवे जोन के महाप्रबंधक व धनबाद डिवीजन के डीआरएम को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया. आंदोलनकारियों के जुटान को देखते हुए रेलवे ने स्टेशन पर बड़ी संख्या में आरपीएफ जवानों की तैनाती की थी. ज्ञात हो कि रेल मंत्रालय ने आग से खतरे का हवाला देते हुए 15 जून 2017 को धनबाद-चंद्रपुरा रेल लाइन को ब्लॉक करते हुए इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया था. इसके विरोध में 20 माह 10 दिन तक चले अहिंसात्मक आंदोलन के बाद डीसी लाइन पर ट्रेनों का परिचालन पुनः चालू कर दिया गया था. इसके बाद से आंदोलनकारी रेल लाइन बंदी की याद में हर साल 15 जून को काला दिवस के रूप में मनाते हैं. इस अवसर पर कतरासगढ़ स्टेशन पर गुरुवार को बड़ी संख्या में स्थानीय लोग व आंदोलनकारियों ने पहुंचकर आंदोलन की याद ताजा की. अशोक लाल ने डीसी सवारी गाड़ी सहित इस रूट से गुजरने वाली सभी ट्रेनों का ठहराव कतरासगढ़ में कराने और स्टेशन के विकास की मांग की. मौके पर रेल आंदोलनकारी निमाई मुखर्जी, उमेश ॠषि, एस खान, उदय प्रसाद वर्मा, नरेश दास, शौकत खान, सच्चिदानंद सिंह, परवेज इक़बाल, मुख्तार अंसारी आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/health-departments-campaign-to-search-for-leprosy-patients-started-in-dhanbad/">नबादमें कुष्ठ मरीजों की खोज के लिए स्वास्थ्य विभाग का अभियान शुरू [wpse_comments_template]
Leave a Comment