Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नेत्र जांच शिविर में जांच में मोतियाबिंद पाए गए 26 मरीजों का हुआ ऑपरेशन

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : सोना देवी मेमोरियल एजुकेशनल फाउंडेशन ट्रस्ट एवं रेड क्रॉस सोसाईटी के संयुक्त तत्वावधान में नेत्र जांच और ऑपरेशन शिविर का आयोजन राम मनोहर लोहिया सेवा संस्थान में किया गया. सोना देवी मेमोरियल एजुकेशनल फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रभाकर सिंह ने कहा कि ट्रस्ट समाज के गरीब लोगों की आंखों की रौशनी दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है. इस क्रम में नेत्र जांच और ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में मोतियाबिंद पाए गए 26 लोगों की आंखों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण कर सोमवार को रोगियों को चश्मा दवा देकर विदा किया गया. इसे भी पढ़ें : पटमदा">https://lagatar.in/patmada-farewell-given-to-the-retired-in-charge-headmaster-of-project-girls-high-school/">पटमदा

: प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय के सेवानिवृत्त प्रभारी प्रधानाध्यापक को दी गई विदाई
शिविर में नेत्र चिकित्सक डॉ. बीपी सिंह, डॉ. भारती शर्मा, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. विवेक केडिया और उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम ने लोहिया नेत्रालय के ऑपरेशन थियेटर में रोगियों का ऑपरेशन किया. इस अवसर पर राम मनोहर लोहिया सेवा संस्थान के अध्यक्ष बालमुकुन्द गोयल, समाजसेवी कमल किशोर लड्डा, रेडक्रॉस के सचिव विजय सिंह और राकेश मिश्र उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही