Search

 
 
 

साढ़े 6 साल से बंद धनबाद-चंद्रपुरा सवारी गाड़ी का परिचालन 10 जनवरी से समेत 2 खबरें

 
Dhanbad : धनबाद-चंद्रपुरा रेललाइन को आग से खतरा बताते हुए 15 जून 2017 को बंद हुई धनबाद-चंद्रपुरा सवारीगाड़ी को रेलवे बोर्ड ने दोबारा चलाने की हरी झंड़ी दे दी है. करीब साढ़े साल से बंद यह ट्रेन 10 जनवरी से रूट पर चलेगी. ज्ञात हो कि क्षेत्र के लोगों व जनप्रतिनिधियों की मांग पर धनबाद रेल मंडल ने इस रूट पर ट्रेन चलाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा था, जिस पर बोर्ड ने मुहर लगा दी है. ट्रेन संख्या 03332 धनबाद-चन्द्रपुरा पैसेंजर स्पेशल धनबाद से शाम 5.05 बजे प्रस्थान करेगी और 9.45 बजे चंद्रपुरा पहुंचेगी. ट्रेन संख्या 03331 चंद्रपुरा-धनबाद पैसेंजर स्पेशल चंद्रपुरा से सुबह 07.10 बजे प्रस्थान करेगी और सुबह 09.40 बजे धनबाद पहुंचेगी. यह ट्रेन रविवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी, जिसमें साधारण श्रेणी के 5 कोच होंगे. ज्ञात हो कि अग्नि प्रभावित क्षेत्र का हवाला देकर 15 जून 2017 को इस रूट पर 26 जोड़ी ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया गया था. फरवरी 2019 से अधिकतर ट्रेनें चलने लगीं, लेकिन धनबाद-चंद्रपुरा पैसेंजर समेत आधा दर्जन ट्रेन अभी भी बंद हैं.

डीआरएम ने किया अत्याधुनिक जिम का उद्घाटन 

Dhanbad : डीआरएम केके सिन्हा ने शुक्रवार को शुक्रवार को रेलवे स्टेडियम में अत्याधुनिक जिम का उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि जिम में आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं, जिनका उपयोग रेलकर्मी के साथ-साथ अन्य लोग भी कर सकते हैं. इसके साथ ही खेल के क्षेत्र में आगे लाने के लिए धनबाद रेल मंडल की ओर से स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स का निर्माण किया जा रहा है. यह जिम उसीका हिस्सा है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-3-trucks-with-80-tonnes-of-illegal-coal-seized-in-tetulmari-three-arrested/">धनबाद

: तेतुलमारी में 80 टन अवैध कोयला के साथ 3 ट्रक जब्त, तीन गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही