Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सदर अस्पताल में पहली बार इनडायरेक्ट इंगुइनल हर्निया का ऑपरेशन

Ranchi : सदर अस्पताल रांची में पहली बार अपने संसाधन से लेप्रोस्कोपिक विधि के द्वारा बाएं तरफ के इनडायरेक्ट‌ इंगुइनल हर्निया का ऑपरेशन किया गया. मरीज नामकुम के रहने वाले है. उनके बाएं तरफ पेट के नीचे 6 महीने से सूजन और दर्द हो रह रहा था. जिस कारण आंत बाहर आ जा रहा था.

यह एक एडवांस लेप्रोस्कोपिक सर्जरी- डॉ अजीत

लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ अजीत कुमार ने कहा कि इस ऑपरेशन की विधि को हम टैप ट्रांसफर एब्डोमिनल प्रीपोर्शनल मेश हर्निया रिपेयर कहते हैं. यह एक एडवांस लेप्रोस्कोपिक सर्जरी मानी जाती है. जिसमें तीन छोटी सी छेदों के द्वारा पेट के परतों के बीच जाकर हर्निया की थैली को छुड़ा कर निकाल दिया जाता है. परतों के बीच में प्रोलीन मेश (जाली) डाली जाती है, जिससे कि दोबारा हर्निया होने का खतरा बहुत ही कम हो जाता है. ऑपरेशन के बाद मरीज ठीक है. मुंह से खाना- पीना ले रहे हैं.

ऑपरेशन टीम में ये थे शामिल

लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ अजीत कुमार, एनेस्थेटिस्ट डॉ दीपक कुमार, नर्स सविता, नंदिनी, शशि, मोहित, मुस्ताक, मुकेश, संदीप. इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/treatment-of-blood-cancer-and-childrens-cancer-will-start-soon-in-ranchi-cancer-hospital/">रांची

कैंसर हॉस्पिटल में जल्द शुरू होगा ब्लड कैंसर और बच्चों के कैंसर का इलाज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही