Search

 
 
 

ऑपरेशन प्रहार :  रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक रात में 100 से ज्यादा अपराधी गिरफ्तार

झारखंड की राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में अपराधों पर लगाम कसने के लिए रांची पुलिस ने शनिवार रात बड़ा अभियान चलाया. एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर जिलेभर में ऑपरेशन प्रहारके तहत एक साथ छापेमारी की गयी. इस कार्रवाई में 100 से अधिक अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 150 से ज्यादा लंबित वारंटों का निष्पादन भी किया गया.
 

 Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में अपराधों पर लगाम कसने के लिए रांची पुलिस ने शनिवार रात बड़ा अभियान चलाया.

 

 एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर जिलेभर में ऑपरेशन प्रहारके तहत एक साथ छापेमारी की गयी. इस कार्रवाई में 100 से अधिक अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 150 से ज्यादा लंबित वारंटों का निष्पादन भी किया गया.


पुलिस सूत्रों के अनुसार कई आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे. अलग-अलग मामलों में उनकी तलाश की जा रही थी. इन अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार सूचना जुटा रही थी. इसके बाद विशेष रणनीति बनाकर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ अभियान चलाया गया.


शनिवार देर रात शुरू हुए इस ऑपरेशन में जिले के लगभग सभी थानों की पुलिस टीम ने अपने-अपने क्षेत्रों में चिन्हित ठिकानों पर दबिश दी. अचानक हुई कार्रवाई से अपराधियों को भागने या छिपने का मौका नहीं मिल सका.


पुलिस ने इस दौरान गैर-जमानती वारंट समेत कई पुराने मामलों में फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया. अधिकारियों के अनुसार अभियान का मुख्य उद्देश्य लंबे समय से फरार अपराधियों पर शिकंजा कसना और जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करना था.


रांची पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई के बाद अपराधियों में हड़कंप का माहौल है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आगे भी इस तरह के अभियान लगातार चलाए जाएंगे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करे 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही