Search

 
 
 

ऑपरेशन सिंदूर पीएम मोदी की दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति का परिणाम : शाह

 
NewDelhi : ऑपरेशन सिंदूर पीएम मोदी की दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति, खुफिया एजेंसियों की सटीक जानकारी जुटाने की दक्षता, और भारतीय सशस्त्र बलों की बेजोड़ हमलावर क्षमता का प्रतीक है. अमित शाह ने  Advanced Multi-Agency Centre का उद्घाटन किया केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज शुक्रवार को यह बात कही. श्री शाह ने आज दिल्ली में एक उन्नत बहु-एजेंसी खुफिया केंद्र (Advanced Multi-Agency Centre) का  उद्घाटन किया. खबरों के अनुसार यह सेंटर विभिन्न सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों के बीच समय पर सूचनाओं के आदान-प्रदान को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से बनाया गया है. बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने 7 मई को पाकिस्तान और PoK में स्थित आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर तबाह कर दिया था. यह हमला 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले का करारा जवाब था. 10 मई को भारत-पाकिस्तान ने सीजफायर सहमति जताई. भारत ने स्पष्ट किया कि यह रोक अस्थायी है. आगे की कार्रवाई पाकिस्तान के व्यवहार पर निर्भर करती है. प्रधानमंत्री मोदी ने देश के नाम संबोधन में कहा था, हमने केवल पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान को स्थगित रखा है, भविष्य की दिशा उनके व्यवहार पर निर्भर करेगी. पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा था कि भारत परमाणु ब्लैकमेल के सामने नहीं झुकेगा. पीएम ने दुनिया को स्पष्ट संदेश दिया कि आतंक और व्यापार, आतंक और वार्ता एक साथ नहीं चल सकते. इसे भी पढ़ें : ऑपरेशन">https://lagatar.in/mps-will-travel-abroad-to-brief-the-world-on-operation-sindoor/">ऑपरेशन

सिंदूर पर दुनिया को ब्रीफ करने सांसद विदेशों की यात्रा करेंगे
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही