Ranchi News: दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने हटिया और मुंबई के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन का परिचालन दिसंबर तक जारी रखने का निर्णय लिया है. ट्रेन संख्या 08609 हटिया-एलटीटी मुंबई स्पेशल 2 से 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी. वहीं ट्रेन संख्या 08610 एलटीटी मुंबई-हटिया स्पेशल 3 नवंबर से 1 दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी.
दक्षिण पूर्व रेलवे के अनुसार, इस अवधि में पुरी-संतरागाछी और विशाखापत्तनम-शालीमार के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन भी जारी रहेगा. ट्रेन संख्या 08405 पुरी-संतरागाछी स्पेशल 2 से 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार और 08406 संतरागाछी-पुरी स्पेशल 3 नवंबर से 1 दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी.
इसी तरह ट्रेन संख्या 08508 विशाखापत्तनम-शालीमार स्पेशल 3 से 17 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार और 08507 शालीमार-विशाखापत्तनम स्पेशल 4 से 18 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.