Search

 
 
 

अफीम की खेती सरकार प्रायोजित संगठित अपराध: रमाकांत

 
Ranchi: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रमाकांत महतो ने झारखंड में अफीम की खेती को लेकर हेमंत सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने सरकार द्वारा बुलडोजर और ट्रैक्टर से अफीम की फसलों को नष्ट करने की कार्रवाई को महज आईवॉश करार दिया है. महतो का कहना है कि राज्य में संगठित गिरोह बनाकर सरकार खुद अफीम की खेती करा रही है और उगाही का पैसा सीधे सीएम तक पहुंच रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस महकमा और सरकारी तंत्र इस अवैध खेती को बढ़ावा देने में शामिल है. उन्होंने खुफिया विभाग पर भी सवाल उठाते हुए पूछा कि जब लाखों एकड़ जमीन पर अफीम की खेती हो रही थी, तब सरकार का यह विभाग क्या कर रहा था? उनका दावा है कि अफीम की फसल तैयार होने के बाद माल पंजाब, राजस्थान समेत अन्य राज्यों में भेज दिया जाता है, उसके बाद सरकार जागती है और पुलिस से खेतों को नष्ट करा दिया जाता है, जो केवल दिखावे की कार्रवाई है. रमाकांत महतो ने कहा कि सरकार के इशारे पर पुलिस ग्रामीण इलाकों में गिरोह बनाकर भोले-भाले किसानों को अफीम की खेती के लिए उकसाती है और प्रति डिसमिल के हिसाब से उगाही करती है. उन्होंने सवाल किया कि यदि यह खेती सरकार प्रायोजित नहीं है तो अब तक दोषियों पर कड़ी कार्रवाई क्यों नहीं हुई? उन्होंने झारखंड सरकार पर नशे के कारोबार को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि जहां एक ओर तंबाकू और गुटखा पर बिना नीति बनाए प्रतिबंध लगाया जाता है, वहीं राजधानी के आसपास खुलेआम अफीम की खेती को नहीं रोका जा रहा. उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार झारखंड को नशे के कारोबार में "उड़ता पंजाब" बनाना चाहती है. इसे भी पढ़ें – पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-is-working-for-the-benefit-of-china-has-failed-on-every-front-congress-party-posted-on-x/">पीएम

मोदी चीन के फायदे के लिए काम कर रहे हैं… हर मोर्चे पर फेल हैं… कांग्रेस पार्टी ने एक्स पर पोस्ट किया…
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही