Search

चौपारण : अफीम तस्करों ने किया वनकर्मियों पर जानलेवा हमला

  • सेंचुरी व प्रादेशिक वन विभाग के जिला स्तरीय टीम को पोस्ता की खेती करने वालों ने किया लहूलुहान
  • ढोढ़िया जंगल में वन विभाग की टीम पर किया हमला, दो ट्रैक्टर समेत तीन बाइक को किया क्षतिग्रस्त
  • 17 एकड़ में लगी पोस्ता की खेती नष्ट करने गई थी टीम
  • हमलावरों की हुई शिनाख्त, सभी ढोढ़िया गांव निवासी
Chauparan : चौपारण थाना से 24 किलोमीटर दूर चोरदाहा पंचायत के अतिउग्रवाद प्रभावित ढोढ़ीया गांव में गौतम बुद्ध वन्यप्राणी आश्रयणी एवं प्रादेशिक वन विभाग ने संयुक्त टीम ने बुधवार को पोस्ता फसल विनिष्टिकरण अभियान चलाया. सुबह 10 बजे से दिन के एक बजे तक ढोढ़िया जंगल में लगभग 17 एकड़ में लगी अफीम की खेती को नष्ट किया जा चुका था. वनपाल मो. अयूब एवं वनरक्षी पंकज कुमार ने बताया कि प्रादेशिक वन विभाग की टीम में प्रभारी वनपाल राहुल कुमार के नेतृत्व में चौपारण रेंज, बरही रेंज एवं बरकट्ठा रेंज के वनपाल, वनरक्षी एवं दैनिक मजदूर शामिल थे. वहीं, गौतम बुद्धा वन्यप्राणी आश्रयणी के प्रभारी वनपाल मो. अयूब अंसारी के नेतृत्व में हजारीबाग जिला की टीम ढोढ़ीया जंगल पहुंची थी. दोनों टीमों को मिला कर कुछ 50 कर्मी थे. दोपहर करीब डेढ़ बजे टीम के सदस्य खाना खाने बैठे थे. इस बीच दो बजे के करीब हरवे-हथियार से लैस अफीम तस्करों ने वन कर्मियों पर जानलेवा हमला कर दिया. जंगल-झाड़ी का सहारा लेकर पत्थरबाजी भी की. हमलावरों में 25 से 30 लोग धारदार हथियार फरसा, भाला, टांगी, रॉड, तीर-धनुष, तलवार, लाठी, खचौवा के अलावा बंदूक आदि से लैश थे. इतना ही नहीं, तस्करों ने अफीम नष्ट करने में प्रयुक्त दो ट्रैक्टर समेत तीन बाइक को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर अपने कब्जे में ले लिया. वनरक्षी पंकज कुमार ने बताया कि हमलावरों में रामसेवक गंझू ,दर्शन गंझू, कैलाश गंझू, कुलेश्वर गंझू, उमेश गंझू, सूचित गंझू,रतन गंझू, गणेश गंझू, बलदेव गंझू, तूपा गंझू, चानो गंझू, कारू सिंह आदि शामिल थे. सभी ढोढ़ीया गांव के रहनेवाले हैं.

हमले में डेढ़ दर्जन वनकर्मी घायल, एक गंभीर

अफीम तस्करों के हमले में सेंचुरी विभाग के प्रभारी वनपाल मो. अयूब अंसारी, राजदेव यादव, राजकुमार सिंह, केशर सिंह खेरवार, श्रवण कुमार मेहता, चालक प्रमोद कुमार सिंह, प्रादेशिक वन विभाग के जगदीश यादव, मनोज बिरहोर सहित डेढ़ दर्जन लोग चोटिल हो गए. इसमे जगदीश यादव सहित 8 लोग लहूलुहान हो गए. घायल कर्मी किसी तरह जान बचा कर सामुदायिक अस्पताल चौपारण पहुंचे. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए जगदीश यादव को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया. इसे भी पढ़ें : भागलपुर">https://lagatar.in/sensation-due-to-triple-murder-in-bhagalpur/">भागलपुर

में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, लव मैरिज से नाराज पिता ने बेटी, दामाद और नतिनी को गोली मारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp