Search

 
 
 

खूंटी में अपहरण मामले में अफीम तस्करी का हुआ खुलासा, मामला दर्ज

 
Khunti: खूंटी में 19 जून को हुए अपहरण मामले में नया मोड़ आ गया है. इस मामले में पुलिस ने रविवार को त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत अमोस तोपनो और सुलेमान गुड़िया को रामगढ़ से मुक्त करा लिया था और दो लोगों को गिरफ्तार किया था. वहीं इस मामले में पूछताछ में अफीम के कारोबार में सभी के जुड़े होने की बात सामने आयी है. देखें वीडियो- https://www.youtube.com/watch?v=n6qUtu-4a50

इसे भी पढ़ें-  अंतरराष्ट्रीय">https://lagatar.in/international-yoga-day-pm-modi-launches-m-yoga-app-will-be-able-to-learn-yoga-in-different-languages/92717/">अंतरराष्ट्रीय

योग दिवस : पीएम मोदी ने M-Yoga एप किया लॉन्च, अलग-अलग भाषाओं में सीख सकेंगे योग

दो तस्कर भी गिरफ्तार

खूंटी एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि अपहृत अमोस तोपनो और सुलेमान गुड़िया ने जानकारी दिया कि अवैध अफीम की खरीद बिक्री में पैसों के लेनदेन के लिये अपहरण किया गया था. वहीं अपहरण करने वाले भी अफीम के कारोबार से जुड़े हुए हैं. इनकी निशानदेही पर मंगल मुंडा और महादेव मुंडा को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने जब घर की तलाशी ली तो इनके पास से 1100 ग्राम अफीम, 21 हजार नगद और तीन मोबाइल मिला. पुलिस सभी को जब्त कर अपहरणकर्ताओं सहित अपहृत और अन्य दो तस्करों को एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है. इसे भी पढ़ें- खूंटी">https://lagatar.in/khunti-police-freed-two-people-from-the-clutches-of-kidnappers-two-arrested/92605/">खूंटी

पुलिस ने अपहरणकर्ताओं के चंगुल से दो लोगों को कराया मुक्त, दो गिरफ्तार

तीन मोबाइल जब्त

बता दें कि रविवार को अपहृत अमोस तोपनो और सुलेमान गुड़िया रामगढ़ से मुक्त कराया था. इस दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो अपराधी अभय साव और अनिल सुंडी को गिरफ्तार किया था. पुलिस ने इन अपराधियों के पास से एक बोलेरो, दो मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल, एक लैपटॉप और 1.75 लाख रुपया बरामद किया था. इस मामले में खूंटी थाना क्षेत्र के दतिया गांव की राहिल तोपनो ने पुलिस को जानकारी दी थी कि उसके पति को कुछ अपहरणकर्ताओं द्वारा अपहरण कर लिया गया है. पुलिस ने इस पर कार्रवाई कर दोनों को छुड़ाया था. इसे भी पढ़ें-  थोक">https://lagatar.in/there-is-a-ruckus-in-ruling-parties-to-capture-wholesale-liquor-business/92849/">थोक

शराब कारोबार पर कब्जे के लिए सत्ताधारी दलों में झकझूमर, रांची से दिल्ली तक चल रही लॉबिंग [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही