Search

 
 
 

इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 'ओपेनहाइमर' और 'बार्बी' ने मचाया धमाल, फिल्म देखने पहुंच रहे फैंस

 
Lagatar Desk: इंडियन बॉक्स ऑफिस पर हॉलीवुड फिल्मों ने खूब धमाल मचाया है. हॉलीवुड फिल्म ‘ओपनहाइमर’ और ‘बार्बी’ को दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है. बड़ी संख्या में लोग फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं. ‘ओपनहाइमर’ ने (21 जुलाई) यानि की अपने रिलीज के पहले ही दिन फिल्म ने 14.5 करोड़ रुपये कमाए. इंडिया में इस साल ये हॉलीवुड फिल्म की सबसे बड़ी ओपनिंग है. इस फिल्म ने अबतक 55.86 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं इस फिल्म ने दुनियाभर में 1430 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी है. वहीं ‘ओपनहाइमर’ के साथ रिलीज हुई फिल्म ‘बार्बी’ ने इंडिया में अब तक 21.08 करोड़ की कमाई कर चुकी है. वहीं इस फिल्म ने दुनियाभर में अब तक 2760 करोड़ का बिजनेस किया है. फिल्म ‘बार्बी’ में मार्गोट रॉबी, सिमू लियू, केट मैकिनॉन, इस्सा राय, रिया पर्लमैन, और विल फेरेल अहम भूमिका में है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/Untitled-1-351.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> फिल्म ‘ओपनहाइमर’ जे. रॉबर्ट के जीवन और द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान परमाणु बम के निर्माण में उनकी भागीदारी पर आधारित है. वहीं बार्बी डॉल पर बेस्ड फिल्म ‘बार्बी’ भी दर्शकों के बीच धमाल मचा रही है. हॉलीवुड की इन दोनों फिल्मों को फैंस का अच्छा खासा प्यार मिल रहा है. इसे भी पढ़ें: चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-fish-market-not-opened-even-after-a-week-of-inauguration/">चाईबासा

: उद्घाटन के एक सप्ताह बाद भी नहीं खुला मछली बाजार
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही