Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अवसर : विभिन्न यूनिवर्सिटी में 223 असिस्टेंट प्रोफेसर और प्लस टू स्कूलों में 39 प्रिंसिपल की नियुक्ति करेगा जेपीएससी

  • असिस्टेंट प्रोफेसर सहित विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भरने के लिए इंटरव्यू की तिथि हो चुकी है जारी 
  • वर्ष 2016, 2018, 2019 और 2022 में जारी हुआ था विज्ञापन
  • राज्यकीय बालक एवं बालिका प्लस टू विद्यालय में प्रिंसिपलों की नियुक्ति के लिए स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने जेपीएससी को लिखा पत्र
  • निम्न विभागों में नियुक्ति के लिए फरवरी माह में ली जाएगी इंटरव्यू
• स्वास्थ्य विभाग में 38 डेंटिस्ट. • नगर विकास और आवास विभाग में 63 असिस्टेंट इंजीनियर. • उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग अंतर्गत विभिन्न पॉलिटेक्निक कॉलेजों में 30 लेक्चरर.  Ranchi : राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और स्कूलों में जल्द ही असिस्टेंट प्रोफेसर, लेक्चरर और प्रिंसिपल की नियुक्ति होगी. इसी तरह स्वास्थ्य, नगर विकास और उच्च तकनीकी शिक्षा विभाग में लेक्चरर, असिस्टेंट इंजीनियर और डेंटिस्ट की नियुक्ति की जाएगी. सभी नियुक्तियां झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएसएसी) करेगा. इसमें स्कूलों में प्रिंसिपल की नियुक्ति को छोड़ कर बाकी सभी के लिए आयोग ने पहले ही इंटरव्यू तिथि जारी कर चुका है. इनमें असिस्टेंट प्रोफेसर के 223, लेक्चरर के 30, असिस्टेंट इंजीनियर के 63 और डेंटिस्ट के 38 पद पर नियुक्ति शामिल हैं. इन नियुक्तियों के लिए वर्ष 2016, 2018, 2019 और 2022 में विज्ञापन जारी हुआ था. राज्य के 59 प्लस टू स्कूलों में प्रिंसिपल के 39 पदों पर भी सीधी नियुक्ति होगी.

विभिन्न विषयों के 223 असिस्टेंट प्रोफेसरों की होगी नियुक्तियां

विज्ञापन संख्या 4/2018 के तहत राज्य के विभिन्न यूनिवर्सिटी में 223 असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति की जाएगी. आयोग ने विभिन्न विषयों के इंटरव्यू तिथि जारी की है. इंटरव्यू जनवरी में दो दिन और फरवरी-मार्च में ली जाएगी. ज्यूलॉजी - 14 पदों के लिए 24 जनवरी को. खोरठा – 14 पदों के लिए 31 जनवरी को. इंग्लिश – 34 पदों के लिए 1-2 फरवरी को. हिस्ट्री 28 पदों के लिए 16-17 फरवरी को. नागपुरी – 4 पदों के लिए 24 फरवरी को. राजनीति विज्ञान - 34 पदों के लिए 1 मार्च को. हिंदी - 31 पदों के लिए 9 मार्च-10 मार्च को. उर्दू - 20 पदों के लिए 15-16 मार्च को. अर्थशास्त्र - 45 पदों के लिए 21-22 मार्च को. पंचपरगनिया - 7 पदों के लिए 27-28 मार्च को.

तीन विभागों में होगी नियुक्तियां

क - उच्च तकनीकी और शिक्षा विभाग अंतर्गत पॉलिटेकनिक कॉलेजों में विभिन्न विषयों के 30 लेक्चरर की नियुक्ति होगी. यह विज्ञापन 4/2016 का है. इसमें असैनिक अभियंत्रण (सिविल इंजीनियरिंग) के 20 और रसायन शास्त्र (केमेस्ट्री) के 10 लेक्चरर की नियुक्ति होगी. केमेस्ट्री पद के लिए 21 फरवरी और सिविल पद के लिए इंटरव्यू 28 फरवरी को होगी ख - नगर विकास एवं आवास विभाग में असिस्टेंट इंजीनियरिंग के कुल 63 पदों पर नियुक्ति होगी. नियुक्ति दो विज्ञापनों के तहत की जाएगी. 8/2018 विज्ञापन संख्या में 57 पदों के लिए इंटरव्यू 13-14 फरवरी को होगी. वहीं, 8/2019 विज्ञापन संख्या में 6 पदों के लिए इंटरव्यू 15 फरवरी को ली जाएगी. ग - स्वास्थ्य विभाग में डेंटिस्ट के 38 पदों के लिए इंटरव्यू 7 से 9 फरवरी तक ली जाएगी. नियुक्ति के लिए विज्ञापन संख्या 2/2022 (बैकलॉग) है.

प्रिंसिपल नियुक्ति विज्ञापन जारी करने के लिए सचिव ने आयोग को लिखा पत्र

सरकारी स्कूलों में 39 प्रिंसिपलों की नियुक्ति को लेकर स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव ने जेपीएससी को पत्र लिखकर विज्ञापन जारी करने को कहा है. सचिव ने लिखा है कि माध्यमिक शिक्षा निदेशालय अंतर्गत राज्य के प्लस टू स्कूलों में शिक्षक एवं शिक्षेकतर कर्मचारी नियुक्ति एवं सेवा शर्त (संशोधन)-2022 नियमावली पर सहमति मिल चुकी है. 59 राजकीय/ राजकीयकृत बालक एवं बालिका प्लस टू स्कूलों में प्रिंसिपल के 39 पदों पर सीधी नियुक्ति के लिए आयोग को अधियाचना भेजा गया है. आयोग इसके लिए जल्द विज्ञापन जारी करे. इसे भी पढ़ें – सिमडेगा">https://lagatar.in/simdega-officials-of-mobile-network-companies-reached-sarangapani-on-the-initiative-of-minister-arjun-munda/">सिमडेगा

: मंत्री अर्जुन मुंडा की पहल पर मोबाइल नेटवर्क कंपनियों के अधिकारी पहुंचे सारंगापनी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही