Search

 
 
 

नक्सल प्रभावित क्षेत्र के युवाओं के लिए मौका, होमगार्ड में होगी बहाली

 
Ranchi: नक्सल प्रभावित क्षेत्र के युवाओं के लिए होमगार्ड में बहाल होने का मौका है. खूंटी जिला प्रशासन ने सभी छह प्रखंड से लगभग 500 रिक्त पदों के लिए होमगार्ड बहाली की तैयारी कर ली है. इसके लिए आवेदन की अंतिम तारीख 20 सितंबर तय की गई.

जिले में होमगार्ड के कुल 500 पद हैं रिक्त

जिले के मुरहू, अड़की, कर्रा, खूंटी, तोरपा और रनियां प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों के लिए महिला होम गार्ड के 223 पद रिक्त हैं, तथा पुरुष होम गार्ड के लिए भी 223 पद रिक्त हैं. इसके अलावा शहरी क्षेत्र में 45 तकनीकी और गैर तकनीकी पदों पर बहाली की प्रक्रिया पूर्ण करायी जानी है. इसे पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/low-pressure-of-chhattisgarh-behind-rain-in-dhanbad-still-49-percent-work-rain-than-normal/">धनबाद

में बारिश की पीछे ‘छत्तीसगढ़ का लो प्रेशर’, अब भी सामान्य से 49 प्रतिशत काम वर्षा

शारीरिक परीक्षा और लिखित परीक्षा ली जाएगी

होमगार्ड की बहाली के लिए एक हजार मीटर दौड़, हाई जंप, लॉन्ग जंप की शारीरिक परीक्षा और लिखित परीक्षा भी ली जाएगी. साथ ही शहरी क्षेत्र में होम गार्ड की बहाली के लिए तकनीकी और गैर तकनीकी पहलुओं से संबंधित प्रश्न भी परीक्षा में शामिल किये जाएंगे.  लंबे अंतराल के बाद स्थानीय स्तर पर लगभग 500 होम गार्ड की बहाली को लेकर युवाओं में उत्साह है. इसे भी पढ़ें-शाम">https://lagatar.in/jharkhand-news-updates-evening-news-diary-10-aug-2022/">शाम

की न्यूज डायरी।।10 AUG।।नीतीश 8वीं बार बने बिहार के CM।।ED करेगी वकील राजीव कैश कांड की जांच!।।एयरपोर्ट उड़ाने की धमकी देने वाले 3 अरेस्ट।।नूपुर शर्मा को सुप्रीम राहत।।यूयू ललित होंगे नये सीजेआई।।समेत कई खबरें और वीडियो।।
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही