Search

 
 
 

Dhanbad News: SIR की अड़चनें दूर करने का मिलेगा मौका, 10 अक्टूबर को लगेगा मेगा कैंप

Dhanbad News: प्रत्येक मतदान केंद्र पर बीएलओ और बीएलए-2 की चौथी बैठक के साथ चुनाव पाठशाला आयोजित की जाएगी. एसआईआर के दौरान नो मैपिंग या अन्य विसंगतियों के कारण जिन पात्र मतदाताओं को नोटिस जारी किया गया है और जिन्होंने अभी तक आवश्यक दस्तावेज जमा नहीं किए हैं, उन्हें शिविर में दस्तावेज सत्यापन और आगे की प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी.
 
आदित्य रंजन, डीसी

Dhanbad News: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम एसआईआर-2026 के तहत 10 अक्टूबर को धनबाद जिले के सभी मतदान केंद्रों पर एक दिवसीय मेगा हेल्प डेस्क कैंप लगाया जाएगा. शिविर में मतदाता सूची से जुड़े लंबित मामलों के निष्पादन के साथ नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, त्रुटियों में सुधार और दस्तावेज संबंधी समस्याओं के समाधान में सहायता दी जाएगी.

 

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आदित्य रंजन ने बताया कि शिविर का उद्देश्य एसआईआर के दौरान सामने आई समस्याओं का मौके पर समाधान करना और किसी भी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल होने से न छूटे यह सुनिश्चित करना है.

इसे भी पढ़ें: 

उन्होंने बताया कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर बीएलओ और बीएलए-2 की चौथी बैठक के साथ चुनाव पाठशाला आयोजित की जाएगी. एसआईआर के दौरान नो मैपिंग या अन्य विसंगतियों के कारण जिन पात्र मतदाताओं को नोटिस जारी किया गया है और जिन्होंने अभी तक आवश्यक दस्तावेज जमा नहीं किए हैं उन्हें शिविर में दस्तावेज सत्यापन और आगे की प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी.

 

ऐसे मतदाताओं की अलग सूची भी तैयार की जाएगी जिनके पास स्वयं या माता-पिता के जन्मस्थान से संबंधित जानकारी अथवा दस्तावेज उपलब्ध नहीं हैं. इससे ऐसे मामलों को चिह्नित कर आगे की प्रक्रिया में सहायता देने में सुविधा होगी.

 

18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के छूटे युवाओं के लिए भी कैंप महत्वपूर्ण होगा. अब तक मतदाता नहीं बने युवाओं से प्रपत्र-6 भरवाकर नाम जोड़ने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. वहीं प्रारूप मतदाता सूची में नाम शामिल नहीं हो पाने वाले प्रवासी नागरिकों से भी प्रपत्र-6 प्राप्त किया जाएगा.

 

मतदाता सूची में नाम, पता या अन्य विवरण में सुधार कराने के लिए तथा त्रुटियों के कारण जारी नोटिस के निराकरण हेतु प्रपत्र-8 प्राप्त किए जाएंगे. इस तरह एक ही शिविर में नए मतदाताओं के पंजीकरण से लेकर संशोधन और लंबित मामलों के समाधान तक की सुविधा उपलब्ध होगी.

 

उपायुक्त ने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों, बीएलओ सुपरवाइजरों और बीएलओ को शिविर को प्रभावी एवं परिणामोन्मुख बनाने का निर्देश दिया है.

 

उन्होंने जिले के सभी नागरिकों और मतदाताओं से अपील की है कि वे 10 अक्टूबर को अपने संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचकर मेगा हेल्प डेस्क कैंप का लाभ उठाएं और मतदाता सूची से संबंधित लंबित कार्यों का समय पर निष्पादन कराएं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही