Search

 
 
 

सीएम के बयान का विरोध, कल धरना पर बैठेंगे फार्मासिस्ट

 
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बिना फार्मासिस्ट की डिग्री के ग्रामीण क्षेत्र में स्नातक पास लोग दवा दुकान खोल सकते हैं वाले बयान का विरोध शुरू हो गया है. अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के द्वारा गुरुवार को राजभवन के पास धरना दिया जाएगा. इसमें राज्य भर के फार्मासिस्ट शामिल होंगे. एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार ने कहा कि हम सभी फार्मासिस्ट पढ़ लिखकर दवाओं की जानकारी हासिल करते हैं. इसके बाद लोगों को दवा देते हैं. स्नातक पास किए हुए लोगों के पास दवा की क्या जानकारी है? इस कदम से लोगों की जान खतरे में आ सकती है. ऐसे में एसोसिएशन सीएम के बयान का विरोध करता है. एसोसिएशन के महासचिव अमित कुमार, दिलीप कुमार, अक्षय कुमार, शिवराज कुमार के नेतृत्व में धरना कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : 3000">https://lagatar.in/rs-3000-crore-land-compensation-scam-ed-cbi-and-government-seek-time-to-reply-in-hc/">3000

करोड़ भूमि-मुआवजा घोटाला: ED, CBI और सरकार ने HC में जवाब के लिए मांगा समय
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही