New Delhi : प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को लाल किले से कहा कि नक्सलवाद देश में लगभग खत्म होने की स्थिति में है. पीएम ने आरोप लगाया कि पहले माओवादी मानसिकता वाले लोग सरकारी समितियों और नीतियों को प्रभावित करते थे.
I am proud to be a dimagi naxal !
— P. Chidambaram (@PChidambaram_IN) August 16, 2026
श्री मोदी ने कहा कि देश को हमें ऐसे लोगों की पहचान करनी होगी, जिनमें दिमागी नक्सल जैसी विचारधारा मौजूद है. प्रधानमंत्री ने कहा कि जंगलों में हथियारबंद नक्सलियों के खिलाफ सफलता मिली है, लेकिन अब दिमागी नक्सल मौके की तलाश में हैं.
प्रधानमंत्री के दिमागी नक्सल वाले बयान पर विपक्षी दलों के नेता भड़क गये.उन्होंने पलटवार करते हुए पीएम मोदी पर हमला बोला. कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने याद दिलाया कि कुछ साल पहले पीएम मोदी ने अपने राजनीतिक विरोधियों के लिए अर्बन नक्सल शब्द का ईजाद किया था.
नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें
जयराम रमेश ने कहा, पहले उन्होंने अपने विरोधियों को अर्बन नक्सल कहा.अब वे उन्हें दिमागी नक्सल'कहते हैं.यह उनकी हताशा का पक्का संकेत है. यह अलग बात है कि आखिर में वे वही करते हैं जिनकी मांग या वकालत तथाकथित अर्बन नक्सल या अब दिमागी नक्सल करते हैं. ऐसे ही नहीं कहा जाता कि पीएम के पास एंटायर पॉलिटिकल साइंस में 'मास्टर एब्यूज़र(गालियां देने में माहिर) की डिग्री है.
प्रधानमंत्री के इस बयान का विरोध करते हुए पी चिदंबरम ने आज रविवार को एक्स पर पोस्ट कियाI am proud to be a dimagi naxal! (मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व है) चिदंबरम ने पीएम मोदी की टिप्पणी पर तंज कसते हुए यह लिखा.
CPIM के महासचिव एमए बेबी ने कहा कि उनकी पार्टी नक्सलवाद का विरोध करती है, लेकिन सरकार ने माओवादियों से निपटने में कानून और संविधान का उल्लंघन किया है. उन्होंने कहा, नक्सलवाद एक राजनीतिक दृष्टिकोण और विचारधारा है, जिससे हम पूरी तरह असहमत हैं.
पीएम के भाषण का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, अब वो हमें नक्सली मानसिकता वाले लोग कह रहे हैं.वे हमेशा विपक्ष के लोगों पर देश-विरोधी होने और पाकिस्तान चले जाने का आरोप लगाना चाहते हैं.
एमए बेबी ने मोदी सरकार पर राज्य प्रायोजित आतंकवाद का आरोप लगाते हुए दावा किया कि गिरफ्तार किये गये नक्सलियों को कानूनी प्रक्रिया के तहत अदालत में पेश करने के बजाय हिरासत में ही गोली मार दी गयी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.