Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लोकसभा-राज्यसभा में चंदा चोरी, पेपर लीक, जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने राम मंदिर चंदा चोरी, पेपर लीक का मुद्दा उठाया.तंज कसते हुए कहा कि चंदा चोरी के समर्थक(भाजपा) उधर बैठे हैं. साथ ही खड़गे ने कहा कि पेपर लीक का मुद्दा सामने है. हजारों बच्चे जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं. संसद मार्च कर रहे है. उन पर लाठी चार्ज कर दिया गया है.
Advertisement
Advertisement

New Delhi :  संसद का मानसून सत्र शूरू होते ही आज लोकसभा और राज्यसभा में विपक्षी दलों ने हंगामा शुरू कर दिया. इस कारण दोनों सदनों की कार्यवाही 12.30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी. लोकसभा में जोरदार हंगामे के कारण प्रश्नकाल नहीं चल पाया.

 

 

 

लोकसभा में विपक्षी सदस्यों ने अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी. वेल में आ गये. तख्तियां लहराई. हंगामा थमते नहीं देख स्पीकर ओम बिरला ने कार्यवाही दोपहर 12.30 बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी.ओम बिरला ने हंगामा कर रहे सदस्यों से अपील की कि वे सदन की परंपरा का पालन करें.

 

 

ओम बिरला ने कहा कि तख्तियां लहराना सदन की परंपरा नहीं है. उन्होंने  प्रश्नकाल चलने देने की अपील की,  कहा कि वे सभी सदस्यों को बोलने का पर्याप्त मौका देंगे. हालांकि स्पीकर की अपील विपक्षी सदस्यों ने अनसुनी कर दी. हंगामा जारी रहा.

 


उधर राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने राम मंदिर चंदा चोरी, पेपर लीक का मुद्दा उठाया.तंज कसते हुए कहा कि चंदा चोरी के समर्थक(भाजपा) उधर बैठे हैं. साथ ही खड़गे ने कहा कि पेपर लीक का मुद्दा सामने है. हजारों बच्चे जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं. संसद मार्च कर रहे हैं.  उन पर लाठी चार्ज कर दिया गया है.  

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही