Search

 
 
 

एसआईआर प्रक्रिया के विरोध में विपक्ष का हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित

लोकसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होते ही हंगामा शुरू हो गया.  विपक्षी सांसद देश भर में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया पर चर्चा की मांग को लेकर नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन करने लगे.
 

 New Delhi :  संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन लोकसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होते ही हंगामा शुरू हो गया.  विपक्षी सांसद देश भर में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया पर चर्चा की मांग को लेकर नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन करने लगे.

 

 

हंगामा बढ़ते देख  दोपहर 12 बजे तक के लिए लोकसभा स्थगित कर दी गयी. इसके बाद जब दोपहर 12 बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई, तो फिर हंगामा शुरू हो गया. इस वजह से लोकसभा दोपहर दो  बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी.

 

दरअसल लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया. विपक्षी सांसद तख्तियां लेकर वेल में आ गये. स्पीकर ओम बिरला ने हंगामा कर रहे सदस्यों से अपनी सीट पर वापस जाने को कहा, लेकिन हंगामा नहीं रुका, पहले लोकसभा की कार्यवाही  12 बजे तक फिर दो बजे तक स्थगित कर दी गयी. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही