Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रेल मंत्री से विपक्ष ने मांगा इस्तीफा, अश्विनी वैष्णव ने दिया यह जवाब

New Delhi : ओडिशा के बालासोर में हुए दर्दनाक रेल हादसे के बाद विपक्ष हमलावर हो गया है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव विपक्षी दलों के निशाने पर हैं. विपक्ष के नेता इस हादसे के लिए अश्निनी वैष्णव को जिम्मेदार मान रहे हैं और उनसे इस्तीफा की मांग कर रहे हैं. वहीं इस्तीफे के सवाल पर रेल मंत्री ने कहा कि यह समय राजनीति करने का नहीं है. अभी राहत पहुंचाने का वक्त है. हमारा सारा फोकस रेस्क्यू पर है. सरकार पूरी ताकत के साथ काम कर रहे हैं. मैं कहीं नहीं जा रहा हूं, मैं यहीं हूं. हादसे की पूरी जांच होगी. बालासोर ट्रेन हादसे को लेकर हालात का जायजा लेने पीएम नरेंद्र मोदी ने घटनास्थल का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने हादसे की वजह को समझा और कैसे राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है, इसपर इसे भी देखा. साथ ही उन्होंने अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दिए. इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस घटना में जो भी दोषी हैं वे बख्शे नहीं जाएंगे. घटना बहुत गंभीर और भयावह है. पीएम ने कहा कि दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल घटना को लेकर राहत, बचाव के साथ जांच भी चल रही है. ऐसी घटना भविष्य में ना हो इसे लेकर मंथन और तकनीक विकसित करने की दिशा में काम किया जाएगा. बता दें कि इस घटना में अबतक 288 लोगों की आधिकारिक तौर पर मौत हो चुकी है. इसे भी पढ़ें : रेल">https://lagatar.in/rail-accident-serious-strict-action-will-be-taken-against-the-culprits-pm-modi/">रेल

हादसा गंभीर, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई- पीएम मोदी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही