Search

 
 
 

विपक्ष ने संसद सत्र बाधित कर लोकतंत्र का घोर उल्लंघन किया : संजय सेठ

 
Ranchi :  सांसद संजय सेठ ने संसद के मॉनसून सत्र के दौरान कांग्रेस सहित विपक्षी दलों ने सदन की कार्यवाही को बाधित कर लोकतंत्र का घोर उल्लंघन किया. इसके लिए भले ही वे सदन से माफी मांगें, पर देश की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी. क्योंकि जब सदन चलता है, तो उसके हर मिनट का महत्व होता है. वे गुरुवार को भाजपा मुख्यालय में मीडिया को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि विपक्ष ने संसद में गैर जिम्मेदाराना व्यवहार किया. मणिपुर के जिस मुद्दे को लेकर विपक्ष चर्चा की मांग कर रहा था, संसद सत्र की शुरुआत में ही गृहमंत्री अमित शाह ने मणिपुर पर विस्तृत चर्चा की बात कही थी. इसके बावजूद विपक्षी सदस्यों ने हंगामा किया.

लोकसभा में चांडिल का मसला उठाया

संजय सेठ ने कहा कि संसद के मानसून सत्र में उन्होंने अपने क्षेत्र की बात रखी. लोकसभा का मानसून सत्र 20 दिनों के लिए इसलिए बुलाया गया था कि ताकि सभी अपने क्षेत्र से जुड़ी समस्याएं सदन के माध्यम से सरकार के समक्ष रख सकें. साथ ही कई महत्वपूर्ण बिल विधेयक पास हो सके. उन्होंने कहा कि मैंने संसद में सवाल उठाया था कि कैंसर को अधिसूचित बीमारियों की श्रेणी में शामिल किया जाए. इससे कैंसर मरीजों की ट्रैकिंग आसान होगी. साथ ही उनका उपचार आसानी से होगा. चांडिल डैम चार दशक पहले बना है. आज भी वहां के विस्थापित न्याय के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं. इस मुद्दे पर भी सरकार से मांग की. चांडिल डैम बनने की प्रक्रिया आरंभ होने से लेकर अभी तक की स्थिति पर सीबीआई से जांच कराने की मांग की. इसे भी पढ़ें – जोहार">https://lagatar.in/sports-department-again-race-for-registration-on-johar-khiladi-web-portal/">जोहार

खिलाड़ी वेब पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन को लेकर खेल विभाग फिर रेस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही