Search

विपक्ष नेतृत्व विहीन, जनता मोदी के साथ- चंद्रप्रकाश II समेत धनबाद की 3 खबरें

Tetulmari : गिरिडीह लोकसभा सीट से एनडीए के प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चौधरी ने सोमवार को तेतुलमारी इलाके में जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने लोगों से समर्थन देने की अपील की. कहा कि विपक्ष के पर नेतृत्व की क्षमता नहीं है. विपक्षी नेता चुनाव के समय जनता के बीच पहुंच कर अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं. उन्होंने लोगों को ऐसे नेताओं से सवधान करते हुए कहा कि देश पीएम मोदी के नेतृत्व में विकास के मार्ग पर अग्रसर है. जनता मोदी के साथ हर मोर्चे पर खड़ी है. चंद्रप्रकाश चौधरी बैजकारटांड़ स्थित हनुमान मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में भी शरीक हुए. मौके पर महादेव महतो, सांसद प्रतिनिधि नरेश महतो, वीरेंद्र सिंह, गुड्डू रवानी मनोज महतो, दिनेश महतो, संतोष महतो आदि मौजूद थे.

एनडीए की जुमलेबाजी नहीं चलेगी, विदाई का समय आ चुका है : मथुरा

[caption id="attachment_874077" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/मथुरा-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> मजदूरों को संबोधित करते मथुरा प्रसाद महतो[/caption] Tetulmari : गिरिडीह लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो ने सोमवार को वेस्ट मोडीडीह कोलियरी व आसपास के क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने मजदूरों से चुनाव में समर्थन देने की अपील की. मजदूरों का संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की लोक लुभावन घोषणाए और वादाखिलाफी से जनता वाकिफ हो चुकी है. उनकी जुमलेबाजी अब नहीं चलेगी. एनडीए की विदाई का समय आ चुका है. वह मोदीडीह के मजदूरों की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहे हैं. मौके पर राजा महतो, पूर्व मुखिया सुरेश कुमार महतो, छोटू सिंह, भोला सिंह, नेपाल महतो, कंचन महतो, निरंजन महतो, साजन महतो आदि मौजूद थे.

ढुल्लू पर केस दर्ज करे प्रशासन : लखी 

[caption id="attachment_874079" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/लखी-सोरेन-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> झाममो जिलाध्यक्ष लखी सोरेन[/caption] Dhanbad : झामुमो जिलाध्यक्ष लखी सोरेन ने प्रशासन से धनबाद लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो पर बिना अनुमति के सभा करने के आरोप में एफआईआर दर्ज करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि पतराकुल्ही में जिला प्रशासन से अनुमति लिए के बिना ढुल्लू महतो ने जनसभा की थी. यह आचार संहिता का उलंघन है. उन्होंने आरोप लगाया कि ढुल्लू महतो चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा प्रत्याशी कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं. भाजपा संविधान को खत्म करने की कोशिश में है. लखी सोरेन ने ढुल्लू महतो के अब तक के सभी चुनाव कार्यक्रमों व जनसभाओं की जांच की मांग की. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-one-lakh-cubic-feet-of-illegal-sand-seized-in-tundi-case-against-7//">धनबाद

: टुंडी में एक लाख क्यूबिक फीट अवैध बालू जब्त, 7 पर केस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp