NewDelhi : आज मंगलवार को भाजपा संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि विपक्ष संसद नहीं चलने दे रहा है. यह संसद, संविधान, लोकतंत्र और देश की जनता का अपमान है. बैठक में गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के अन्य नेता शामिल थे. उधर राहुल गांधी ने लोकसभा और राज्यसभा के 100 से ज्यादा सांसदों को नाश्ते पर बुलाया. इसके बाद विपक्षी एकता को दिखाते हुए राहुल गांधी समेत विपक्ष के कई नेता साइकिल पर सवार होकर संसद तक पहुंचे. इसे भी पढ़ें : थरूर-निशिकांत">https://lagatar.in/n-tharoor-nishikant-dubey-dispute-entry-of-a-pig-bernard-shaws-quotation-godda-mps-tweet-yes-i-am-a-pig/122704/">थरूर-निशिकांत
दुबे के विवाद में सूअर की इंट्री,बर्नार्ड शा के कोटेशन से तल्खी बढ़ी, गोड्डा सांसद का ट्वीट, हां मैं सूअर हूं
की ब्रेकफास्ट मीट, 17 पार्टियों के नेताओं के साथ मोदी सरकार को घेरने की रणनीति बनी, साइकिल पर संसद पहुंचे
दुबे के विवाद में सूअर की इंट्री,बर्नार्ड शा के कोटेशन से तल्खी बढ़ी, गोड्डा सांसद का ट्वीट, हां मैं सूअर हूं
कोविड-19 पर बुलाई गयी बैठक का कांग्रेस ने बहिष्कार किया
जान लें कि इससे पहले, 27 जुलाई को भी भाजपा संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हल्ला बोला था. कहा था कि यह पार्टी सदन नहीं चलने दे रही. इस पीएम ने कहा कि जब कोविड-19 पर बैठक बुलाई गयी थी तो कांग्रेस ने बहिष्कार किया और अन्य दलों को भी आने से रोका. पीएम मोदी ने भाजपा सांसदों से आग्रह किया था कि वे कांग्रेस और विपक्ष के इस `कार्य` को जनता और मीडिया के सामने एक्सपोज करें. इसे भी पढ़ें : राहुल">https://lagatar.in/rahuls-breakfast-meet-a-strategy-was-made-to-surround-the-modi-government-with-the-leaders-of-17-parties-reached-parliament-on-a-bicycle/122724/">राहुलकी ब्रेकफास्ट मीट, 17 पार्टियों के नेताओं के साथ मोदी सरकार को घेरने की रणनीति बनी, साइकिल पर संसद पहुंचे
Leave a Comment