Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विपक्षी वकील नहीं हो रहे हाजिर, HC ने जतायी नाराजगी, काउंसिल ने एडवोकेट एसोसिएशन को लिखा पत्र

Vinit Upadhyay
Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट ने वकीलों की अनुपस्थिति को लेकर नाराजगी जाहिर की है. जिसको लेकर झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन को पत्र लिखकर जानकारी दी है. जानकारी के मुताबिक हाईकोर्ट में कोर्ट नंबर 9 में बड़ी संख्या में अधिवक्ता जो विभिन्न दीवानी मामलों में विरोधी पक्षों और प्रतिभागियों का पक्ष रखते हैं वह निर्धारित तिथि पर अदालत में उपस्थित नहीं हो रहे हैं.
इसे भी पढ़ें - केंद्रीय">https://lagatar.in/ips-anish-gupta-retired-to-go-on-central-deputation-will-contribute-to-cbi/">केंद्रीय

प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए विरमित हुए IPS अनीश गुप्ता, सीबीआई में देंगे योगदान

पक्षकारों को न्याय से वंचित रखने जैसा

इस मामले को लेकर काउंसिल ने गंभीरता जताते हुए कहा है कि यह अधिवक्ता समुदाय की प्रतिष्ठा और पेशेवर हित से संबंधित मामला है जो सीधे-सीधे पक्षकारों को न्याय से वंचित रखने जैसा है. अदालत से मिली जानकारी के बाद एसोसिएशन को इस पर आवश्यक उपाय करने का अनुरोध किया गया है. अदालत के असंतोष और स्टेट बार काउंसिल की चिंता अधिवक्ताओं के समक्ष रखने की बात कही गई है. पूरे मामले की जानकारी काउंसिल को मिलके के बाद काउंसिल ने झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन को पत्र लिखकर कहा है कि अधिवक्ताओं को सूचित किया जाये कि वह अदालत में अपने पक्षकारों के लिए उपस्थित हों.
इसे भी पढ़ें - एमसीडी">https://lagatar.in/story-of-uproar-again-repeated-in-mcd-standing-committee-elections/">एमसीडी

स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव में भी मारपीट, हंगामे का कहानी दोहराई गयी, आप-भाजपा पुलिस की शरण में
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही