Search

विपक्ष के नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र, सीबीआई और ईडी का हो रहा दुरुपयोग, चिंता जताई

NewDelhi : केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है. यह आरोप लगाते हुए विपक्ष के नौ बड़े नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है. खबर है कि इस पत्र में विपक्षी नेताओं ने सीबीआई और ईडी आदि एजेंसियों के दुरुपयोग करने की बात कहते हुए भाजपा की निंदा की है. पत्र में असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा पर भी हल्ला बोला गया है. पत्र के अनुसार विपक्ष के जो नेता भाजपा में शामिल हो जाते हैं, उनके खिलाफ जांच धीमी गति से होती है. इसे भी पढ़ें : न्यूयॉर्क">https://lagatar.in/peeing-incident-again-in-flight-coming-from-new-york-to-delhi-drunk-man-urinated-on-co-passenger-arrested/">न्यूयॉर्क

से दिल्ली आ रही फ्लाइट में फिर पेशाब कांड, नशे में धुत शख्स ने सहयात्री पर किया पेशाब, गिरफ्तार

राज्यपाल कार्यालय चुनी हुई लोकतांत्रिक सरकारों के काम में दे रहे दखल  

जान लें कि पत्र में विपक्षी नेताओं ने यह आरोप लगाया है कि राज्यपाल कार्यालय द्वारा चुनी हुई लोकतांत्रिक सरकारों के काम में दखल दिया जाता है. पत्र में कहा गया है कि राज्यपाल केंद्र और राज्यों के बीच बढ़ती दूरी का कारण बन रहे हैं. दावा किया गया है कि केंद्रीय एजेंसियों की छवि खराब हो रही है. इस पर चिंता भी जाहिर की गयी है. पत्र में उदाहरण दिया गया है कि 26 फरवरी को लंबी पूछताछ के बाद दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया. उन्हें गिरफ्तार करते समय उनके खिलाफ कोई सबूत भी नहीं दिखाये गये. लिखा है कि 2014 के बाद से ज्यादातर विपक्ष के नेताओं पर ही कार्र्वाई की गयी है. इसे भी पढ़ें : इंडोनेशिया">https://lagatar.in/19-killed-in-indonesia-oil-depot-fire-three-still-missing-rescue-continues/">इंडोनेशिया

तेल डिपो में आग लगने से अब तक 19 लोगों की मौत, तीन अब भी लापता, रेस्क्यू जारी

पत्र लिखने वालों मे ये नेता हैं शामिल

पत्र लिखनेवालों में बंगाल की मुख्यमंत्री और TMC चीफ ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, तेलंगाना के मुख्यमंत्री और BRS प्रमुख के चंद्रशेखर राव, यूपी के पूर्व सीएम और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, बिहार के डिप्टी सीएम और राजद नेता तेजस्वी यादव, एनसीपी चीफ शरद पवार, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला शामिल हैं.

मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया  

शराब घोटाले में मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया था. इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया. उन्हें पूछताछ के लिए 5 दिन की सीबीआई रिमांड पर भेज दिया गया. रिमांड खत्म होने पर उन्हें जब कोर्ट में पेश किया गया, दोबारा 2 दिन की सीबीआई रिमांड पर भेज दिया गया है.

ईडी ने कांग्रेसी नेताओं के एक दर्जन से ज्यादा ठिकानों पर छापे मारे

20 फरवरी को छत्तीसगढ़ के कथित कोयला लेवी घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉंड्रिंग मामले (कोयला लेवी घोटाला) में कांग्रेस के कोषाध्यक्ष, विधायक समेत तमाम नेताओं के यहां रेड डाली थी. बता दें कि छत्तीसगढ़ के रायपुर में (24-26 फरवरी) तक कांग्रेस पार्टी का महाधिवेशन हुआ था. खबरों के अनुसार ईडी ने कांग्रेसी नेताओं के एक दर्जन से ज्यादा ठिकानों पर छापे मारे थे. आरोप है कि छत्तीसगढ़ में कोयला घोटाला किया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp